scriptदुबई: पाकिस्तानी शख्स ने नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, मामला दर्ज | Dubai: Pakistani man molest Indian minor girl, case registered | Patrika News
खाड़ी देश

दुबई: पाकिस्तानी शख्स ने नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

ट्यूशन पढ़ने जा रही बच्ची से पाकिस्तानी नागरिक ने लिफ्ट के अंदर की छेड़छाड़
अदालत ने छेड़छाड़ करने को लेकर शख्स को आरोपी बनाया है

नई दिल्लीSep 06, 2019 / 07:23 pm

Anil Kumar

girl.jpg

दुबई। आतंकियों के पनाहगार बन चुका पाकिस्तान पूरी दुनिया में बदनाम हो चुका है और अब विदेशों में अश्लील हरकतें करने व अभद्रता फैलाने को लेकर भी पाकिस्तानी नागरिक बाज नहीं आ रहे हैं।

दरअसल, दुबई की एक अदालत ने एक पाकिस्तानी नागरिक को नाबालिग भारतीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी बनाया है।

स्कूल जा रही बच्ची को तीन युवकों ने बीच सडक़ पर रोककर की छेड़छाड़, बच्ची चिल्लाई और फिर हुआ ये…

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक ने एक आवासीय इमारत के लिफ्ट के अंदर 12 वर्षीय भारतीय लड़की से छेड़छाड़ की।

खलीज टाइम्स के मुताबिक, दुबई कोर्ट के अभियोजकों ने गुरुवार को प्रथम दृष्ट्या पाकिस्तान के रहने वाले 35 वर्षीय डिलीवरी कर्मी को नाबालिग लड़की को अनुचित तरीके से छूने के लिए आरोपी बनाया। हालांकि शख्स ने आरोप से इनकार किया है। यह मामला 16 जून का है।

crime-against.jpg

सीसीटीवी में कैद हुआ घटना

भारतीय महिला ने जांच के दौरान कहा कि लड़की गणित का ट्यूशन लेने के लिए उसके घर आई थी। उन्होंने कहा, ‘वह कुछ पेपर लाना भूल गई थी और उसे उन्हें लाने वापस जाना पड़ा। हालांकि, जब वह वापस आई, तो उसका चेहरा पीला पड़ चुका था और वह रो रही थी और बुरी तरह से कांप रही थी।

लड़की ने तब उन्हें बताया कि कैसे लिफ्ट के अंदर एक आदमी ने पता पूछते हुए उसे पकड़ लिया। महिला ने पड़ोसी से सुरक्षा गार्ड के कमरे में सर्विलांस कैमरों की जांच करने का अनुरोध किया जिसके बाद उसने लड़की की मां को घटना के बारे में बताया।

छात्रा ने अपने दोस्त बुलाकर पहले कराई ‘धुनाई’, अब उन्हीं युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

 

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक व्यक्ति पैकेज देने के लिए पांचवीं मंजिल की ओर जाते नजर आया, लेकिन उसने अपना रास्ता बदल लिया और वह सामान की डिलीवरी किए बिना लड़की का पीछा करने लगा।

बहरहाल अब इस पूरे मामले में अदालत ने शुरूआती रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बनाया है और आगे जांच के आदेश दिए हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Gulf / दुबई: पाकिस्तानी शख्स ने नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो