3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू के पांच नए मरीज और मिले, निजी अस्पताल में इलाज क​राने ​को मजबूर!

सोनी कालोनी, मठकरी, ऊमरी और डोंगर में मिले रोगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 22 Oct 2018, 5:24 PM IST

dengue

dengue

गुना@ मोहर सिंह लोधी की रिपोर्ट......

शहर में तेजी से बढ़ते डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका चेत नहीं रहे हैं। इसका परिणाम है कि एक हफ्ते के भीतर पांच नए मरीज सामने आए हैं। एक मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज नहीं मिलने से मजबूरी में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


नपा की सोनी कालोनी और मठकरी कालोनी भी डेंगू की चपेट में आ गई है।
शहरी क्षेत्र के अलावा दो नए मरीज विजयपुर डोंगर और ऊमरी गांव में भी मिले हैं। डेढ़ महीने के भीतर करीब आधा शहर डेंगू की चपेट में आ गया है।

मलेरिया विभाग के सर्वे के बाद भी रोगियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर कालोनी में मलेरिया और डेंगू का लार्वा मिल रहा है, बावजूद इसके न तो स्वास्थ्य विभाग की अलग से कोई तैयारी नजर आ रही है ना ही नपा द्वारा मच्छर मारने कोई कदम उठाए गए।


सरकारी अस्पताल में नहीं मिला इलाज.......
गांवों से अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। 20 अक्टूबर को ऊमरी निवासी अलका ओझा सरकारी अस्पताल में डेंगू का इलाज कराने पहुंची, लेकिन उनकी देखरेख नहीं की गई।


तबियत बिगडऩे की वजह से उनको शहर की एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। सरकारी अस्पताल में किसी डाक्टर ने भी उनकी काउंसलिंग नहीं की।

ये मरीज आए सामने....
सोनी कालोनी में भी डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। यहां गिरजा शंकर शर्मा को डेंगू हुआ है, उनको इंदौर ले गए हैं। वे एनएफएल में कर्मचारी हैं। उधर, एक रोगी विजयपुर डोंगर में अभिनंदन नाम के बच्चे को भी डेंगू हुआ है।


उसका इलाज निजी अस्पताल में चला था। जानकारी लगने के बाद मलेरिया विभाग ने उसके गांव जाकर डेंगू के कारणों का पता लगाने सर्वे किया है। मठकरी कालोनी में संगीता आर्य और सीमा गुप्ता को डेंगू हो गया,लेकिन यहां अब तक कोई जांच नहीं हो पाई है। काफी दिन पहले यहां टीम पहुंची थी।

9 जगह मिला लार्वा, 11 लोग बीमार....
मलेरिया विभाग ने सोमवार को हनुमान गली और श्रीराम कालोनी में मलेरिया और डेंगू का सर्वे किया है। यहां 11 लोग बीमार मिले हैं, उनकी विभाग के कर्मचारियों ने स्लाइड बनाई हैं।

विभाग की टीम सुबह से ही श्रीराम कालोनी और हनुमान गली में लार्वा सर्वे करने पहुंची। यहां करीब 174 मकानों का सर्वे किया। घरों के आगे जानवरों को पानी पीने रखी टंकी में लार्वा मिला है।

कर्मचारियों ने लार्वा को नष्ट कराया। लोगों को सात दिन में पानी खाली करने की जानकारी दी।