7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज सजेेगा बागेश्वर धाम पं.धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, पर्ची में लिखकर बताएंगे भूत, भविष्य और वर्तमान

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार आज सजेगा, उनके दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे.

less than 1 minute read
Google source verification
dhirendra.jpg

गुना. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार आज सजेगा, उनके दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इस दिव्य दरबार में आनेवाले लोगों को वे बगैर पूछे पर्ची में नाम लिखकर उनका भूत, भविष्य और वर्तमान बताएंगे, उनके दरबार में आनेवाले लोगों को वे उनकी समस्या बताकर उनसे निपटने या समस्या को दूर करने का उपाए बताएंगे। उनके दरबार में सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 10 मई को मध्यप्रदेश के गुना शहर में दशहरा मैदान में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शामिल होकर आहुतियां देंगे, इसके बाद उनका दशहरा मैदान में ही दिव्य दरबार लगेगा, यानी दोपहर 1.30 से 2 बजे उनका दिव्य दरबार लगेगा। बताया जा रहा है कि गुना में आयोजित पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। वे राद्यौगढ़ किले पर भी जाएंगे। जहां वे हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे।

आपको बतादें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम छतरपुर के पीठाधीश्वर हैं, वे बागेश्वर धाम बालाजी का नाम लेकर अपनी कथा शुरू करते हैं, उनका नाम लेकर ही दरबार में आए लोगों को दु:ख, दर्द और समस्याएं दूर करने की कोशिश करते हैं, चूंकि उनके दरबार में आनेवाले भक्तों से वे बगैर उनके बारे पूछे सबकुछ बता देते हैं, इस कारण उन पर लोगों की आस्था दिनों दिन बढ़ती जा रही है, वे उनके दरबार में आनेवाले व्यक्ति के जीवन में क्या चल रहा है, किस समस्या से व्यक्ति परेशान है और क्या उपाए करना है, ये भी बता देते हैं, यानी वे व्यक्ति का भूतकाल, भविष्य और वर्तमान तीनों काल के बारे में बता देते हैं।