
गुना। भोजपुरी हिट फिल्मों में काम करने वाले एक अभिनेता को प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर ने ठगी करने के लिए बाकायदा एक गैंग बनाई, इसके बाद एक शहर से दूसरे शहर में बीमारी ठीक करने के नाम पर वृद्धों को अपने झांसे में लेकर ठगी करना शुरू कर दिया।
हिट फिल्मों में किया है काम
सम्मोहित कर धोखाधडी के मामले मे पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी रोशन अली पुत्र मोहम्मद अली उर्फ लालजी भोजपुरी फिल्मों का कलाकार है। जिसने चार भोजपुरी फिल्मों राजू बना कलेक्टर बाबू, गाँधीगिरि, दिल तेरा आशिक एवं गर्व से बोलो वंदे मातरम फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के बाद अब गिरोह बनाकर ठगी की वारदात कर रहा है।
वारदात के बाद ये गिरोह नगदी, सोने-चांदी के आभूषण आदि चंपत हो जाता था । गिरोह ठगी के लिए सम्मोहन विद्या का सहारा लेते थे। गुना में भी एक वृद्धा के साथ की ठगी के बाद पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि ये ठग यूपी के जोलौन, मध्य प्रदेश के शाजापुर समेत कई जगह पर भी ठगी की घटना को अंजाम दे चुके है। सभी ठग यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनसे पांच लाख रुपए का माल भी बरामद किया है।
बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी
गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार बुजुर्ग महिला 26 जनवरी को वह ख्यावदा चौराहा माता मंदिर से वापस घर जा रही थी कि रास्ते में एक आदमी ने उसे एक महाराज के चमत्कार के बारे में बताया और अपनी माता जी की तबीयत ठीक करने का दावा किया। यह सब सुनकर महिला ने भी अपने बेटे को केंसर की बीमारी को बाबा से ठीक करवाने के लिए बोला। उसके दो तचीन लोग आए और महिला को फंसाने के लिए चमत्कार दिखाने लगे। जिससे महिला को विश्वास हो गया कि बाबा चमत्कारी है।
पुष्पा गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने 85,000 रूपये नगदी, सोने की तीन अंगूठी एवं सोने की एक चैन कीमती करीबन 1,40,000 रुपए कुल कीमती 2,25,000 रूपये के घर से लाकर उस दूसरे आदमी को दे दिए। फिर वह उसे एकांत में क्राईस्ट स्कूल वाली गली में लेकर पहुंचे, जहां फरियादिया की नगदी गहने सब लिफाफे में रखवाकर ले लिए और बाद में बापस कर दिए दो दिन बाद जब महिला ने 28 जनवरी को उसने उस लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें पत्थर के टुकडे भरे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गुना पुलिस ने शहर में जाल बिछाकर तीन बदमाशों को कार सहित पकड़ा, जिन्होंने अपने नाम मोहम्मद सलीम निवासी, रोशन अली पुत्र मोहम्मद अली उर्फ लालजी निवासी पटेल नगर रायबरेली यूपी और मोहर्रम अली निवासी कुंदनगंज, रायबरेली यूपी के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों कुबूल किया है कि 26 जनवरी को ही शाजापुर में भी एक वृद्ध महिला को सम्मोहित कर सोने की एक चैन तथा 24 जनवरी को यूपी के उरई जिला जालौन में भी एक वृद्ध महिला को सम्मोहित कर सोने की एक चैन, सोने की एक अंगूठी, सोने के मोतियो और सोने के पैण्डल वाली एक माला पार की थी।
Published on:
31 Jan 2022 03:48 pm

बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
