23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी बढ़ने और धूम-धड़ाके से ठंडा पड़ा डेंगू फीवर

इस साल करीब 200 को हुआ था डेंगू, अब घटकर बचे 40, श्रीराम कालोनी में लगाया स्वास्थ्य शिविर....

2 min read
Google source verification

गुना

image

Amit Mishra

Nov 10, 2018

news

सर्दी बढ़ने और धूम-धड़ाके से ठंडा पड़ा डेंगू फीवर

गुना मोहर सिंह लोधी की रिपोर्ट....
सर्दी बढऩे और दिवाली पर पटाखों के धुंआ और गैसों से डेंगू का फीवर ठंडा पड़ गया है। एक हफ्ते में डेंगू के मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। इस साल करीब 200 लोगों को डेंगू हुआ था, इलाज के बाद करीब 160 मरीज ठीक हो गए हैं। लेकिन फिर भी सावधानी की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को श्रीराम कालोनी में फिर से शिविर लगाया। जहां करीब 287 मकानों का सर्वे किया और 13 मकानों में मलेरिया के मच्छर का लार्वा मिला है।


जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए एलाइजा टेस्ट लगाया जाता है। एक हफ्ते में इसकी संख्या कम हो गई है। मरीजों में भी कम संख्या में डेंगू निकल रहा है। सिविल सर्जन डा. एसपी जैन के अनुसार, इस साल करीब 300 से ज्यादा लोगों की जांच की, इनमें 150 से ज्यादा को डेंगू निकला। सर्दी से मच्छरों में कमी आई है।

रात का पारा 11 के करीब आया
बीते चार दिनों से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस था। इसके पहले 7 अक्टूबर को 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले समय में रात के तापमान के साथ ही अधिकतम पारा भी कम हो सकता है।

रखें ये सावधानी
- दिन में फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। रात में भी चादर से खुद को सुरक्षित रखें।
-घर और आस-पास पानी जमा न होने दें।
-कूलर, टायर आदि में पानी भरा न रहने दें।
-तेज बुखार आने पर लापरवाही न बरतें, डाक्टर को दिखाएं।
-खूब पानी पीएं।


गौरतलब है कि शहर में तेजी से बढ़ते डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका चेत नहीं रहे थे। इसी का परिणाम है कि कुछ दिन पहले एक हफ्ते के भीतर पांच नए मरीज सामने आए थे। एक मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज नहीं मिलने से मजबूरी में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।


नपा की सोनी कालोनी और मठकरी कालोनी भी डेंगू की चपेट में आ गई थी। शहरी क्षेत्र के अलावा दो नए मरीज विजयपुर डोंगर और ऊमरी गांव में भी मिले थे। डेढ़ महीने के भीतर करीब आधा शहर डेंगू की चपेट में आ गया था।