
23 को केंद्रीय विद्यालय गुना में आयोजित होगी जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता
गुना . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा द्वारा सफलता के मूल मंत्रों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शहर के केंद्रीय विद्यालय में 23 जनवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गुना, केंद्रीय विद्यालय गेल, जवाहर नवोदय विद्यालय सहित 18 विद्यालयों के पांच पांच बच्चे कुल 100 बच्चे इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया ने बताया कि प्रतियोगिता प्रात: 10 से 12 बजे तक विद्यालय परिसर में सम्पन्न होगी। चित्रकला की थीम प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलता के मंत्र 'जो खेले वो खिले' 'कुछ बनने के सपने नहीं कुछ करने के सपने देखिए' 'प्रतिस्पर्धा नहीं अनुस्पर्धा' के साथ लगभग 20 विषयों पर आधारित होगी।
प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों की पुस्तकें, एग्जाम वारियर पुस्तक व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी को प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान दिए जाएंगे। चुने हुए श्रेष्ठ 5 चित्र परीक्षा पे चर्चा 23 में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएंगी। संभाग की चयन प्रक्रिया भोपाल में होगी। यहां से चयनित श्रेष्ठ कृतियां दिल्ली में प्रदर्शित होंगी।
Published on:
22 Jan 2023 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
