
महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले के 11 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क स्थापित
गुना. महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले के 11 थानों में ऊर्जा महिला हैल्थ डेस्क स्थापित की गई हैं। जिसका उद्देश्य महिलाओं की शिकायत की त्वरित सुनवाई व निवारण करना है। साथ ही उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 700 थानों को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए चयनित किया गया है, जिसमें गुना जिले के 11 थानों में कोतवाली, केंट, राघौगढ,़ चांचौड़ा, आरोन, धरनावदा, कुम्भराज, मधुसूदनगढ़, म्याना, फतेहगढ़ एवं बमौरी का चयन किया गया है। इन थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के लिए पृथक से एक कक्ष एवं आवश्यक दस्तावेज व संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। चयनित किए गए इन सभी थानों में पृथक से महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिससे कि एक महिला की पीड़ा को एक महिला अधिकारी-कर्मचारी द्वारा सुना और समझा जाकर उसकी शिकायत पर वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
गौरतलब है कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली गुना परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर
कुमार पुरूषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के कोतवाली थाने में स्थापित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का औपचारिक शुभारंभ किया गया था। अब प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित किए गए ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का पुलिस मुख्यालय के माध्यम से सामूहिक उद्घाटन न्यायाधिपति प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा 31 मार्च को शाम 4.30 बजे से 5:30 बजे तक एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभागों जिनमें जिला विधिक प्राधिकरण, महिला बाल विकास, वन स्टॉप सेंटर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आश्रय गृह, ऑब्जरवेशन होम, बालक गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन विभाग, बाल कल्याण समिति के अधिकारियों एवं महिलाओं के क्षेत्र में काम कर रहे स्थानीय एनजीओ के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
-
ये हैं जिले की विशेष ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के नंबर
जिले में स्थापित किए गए विशेष ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। जिनमें कोतवाली गुना 7587644975, केंट 7587644976, राघौगढ़ 7587644977, चांचौड़ा 7587644978, आरोन 7587644979, धरनावदा 7587644980, कुम्भराज 7587644981, मधुसूदनगढ़ 7587644982, म्याना 7587644983, फतेहगढ़ 7587644984, बमौरी 7587644985
Published on:
30 Mar 2021 10:01 pm

बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
