
गुना. नव संवत का रवि नवल, दे स्नेहिल संस्पर्श, पल-प्रतिपल हो हर्षमय, पथ-पथ पर उत्कर्ष... ऐसी कामना के साथ नवंसवत्सर का स्वागत रविवार को जिलेभर में हुआ। मुख्य आयोजन हनुमान टेकरी मंदिर पर हुआ। यहां सैकड़ों लोगों ने एक साथ महाआरती की। इसके बाद सूर्य नारायण को अघ्र्य देकर साल के पहले दिन की शुरुआत की गई।
इसके अलावा आर्य समाज मंदिर, गायत्री मंदिर, हनुमंता मंदिर आदि पर भजन-पूजन का सिलसिला दिनभर चला। वहीं महाराष्ट्रियन समाज ने अपने घरों पर गुड़ी सजाई और नए साल पर पकवानों का भोग लगाया। राष्ट्रवादी संगठनों ने शहर में चल समारोह भी निकाला, जिसका उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना था। अंचल में भी अनेक आयोजन हुए।
महंगाई ने बिगाड़ा स्वादिष्ट फलों का स्वाद
नवदुर्गा पर्व शुरु होते ही फलों के भावों में अचानक उछाल आ गया है। कई फल 20 से 30 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। फल विक्रेताओं के अनुसार मांग बढऩे के चलते दामों में उछाल आया है। फलहार के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने पौष्टिक फलों का स्वादिष्ट महंगाई ने कुछ ज्यादा ही बिगाड़ दिया है।
स्थानीय थोक फल विके्रताओं के मुताबिक यह तेजी केवल दो दिनों के भीतर ही आई है। आवक का सिलसिला पहले की तरह ही बरकरार है, जबकि मांग अधिक बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मांग केला और अंगूर, सेवफल जैसे फलों की है। जिनके दाम 30 फीसदी तक बढ़े हैं। अनार के दामों में भी 20 फीसदी का उछाल आया है। हालांकि ग्राहक दाम से ज्यादा गुणवत्ता को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। हिन्दू नव वर्ष 2018 व्यापारियों के लिए भी अच्छा रहा। व्यापारियों को भी इस बार ज्यादा लाभ मिला है। वहीं स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चैत्र नवरात्रि भी अन्य त्यौहारों की तरह व्यापारियों के लिए शुभ होता है।
यह हैं फलों के भाव
फल - नए दाम - पुराने दाम
अनार - 60-80 - 50
केला - 30 - 20
सेवफल - 80-100 - 60
चीकू - 80 - 60
संतरा - 30 - 20
तरबूज - 20-30 - 20
अंगूर - 60 - 40
नोट :- दाम शहर के थोक फल विक्रेताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार हैं।
Published on:
19 Mar 2018 12:20 pm

बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
