3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाटू श्याम मंदिर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम बाबा मंदिर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मंदिर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया और साथ ही आग की वजह से मूर्ति भी काली पड़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

गुना

image

Himanshu Singh

Oct 17, 2024

khatu shyam mandir

Khatu Shyam Mandir: मध्यप्रदेश के गुना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां खाटू श्याम मंदिर में भीषम आग लग गई है। जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है मंदिर का निर्माण एक साल पहले ही किया गया था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, चाचौड़ा स्थित खाटू श्याम मंदिर में भीषण आग गई। जिससे मंदिर का काफी सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने के कारण मूर्ति काली पड़ गई है। जैसे ही मंदिर में आग लगी तो इसकी सूचना फौरन स्थानीय लोगों की दी गई। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों आग बुझाने का काम किया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू


फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन मंदिर में मौजूद लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि दीपक से आग लगी थी और देखते ही देखते इसने पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मंदिर की दीवार और छत भी जलकर खाक हो गई।

बता दें कि, मंदिर में रोज बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठे होते हैं। यह भक्तों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Story Loader