
एमपी में केदारनाथ धाम : चट्टानों के बीच भोलेनाथ की प्रतिमा, पर्यटकों की बन रहा पहली पसंद
एमपी में भी एक केदारनाथ धाम है, जो बारिश के दिनों में पर्यटकों की पहली पसंद बन जाता है, यहां बहते हुए झरने और चट्टानों के बीच स्थित शिव की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र है, यहां जाने से मन को शांति भी मिलती है और दूसरी तरफ हरी भरी वादियां और बहते झरने भी लोगों का मन मोह लेते हैं। ऐसे में यहां बारिश के सीजन में लोगों की सैलाब उमड़ पड़ता है।
हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के गुना जिले में स्थित केदारनाथ धाम की, शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ये धाम इन दिनों पर्यटकों की भी पहली पसंद बना हुआ है, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बच्चे, बड़े, युवा सभी को अपनी तरफ खींच लाता है, लोग यहां सन्डे और अन्य छुट्टियों के दिनों में पिकनिक भी करने आते हैं।
केदारनाथ धाम के अलावा गुना जिले में गोपीसागर डैम और बजरंगगढ़ का किला भी है, जो पिकनिक स्पॉट होने के साथ ही दर्शनीय स्थल भी है, ये स्थान जंगलों के बीच होने के कारण बारिश के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।
आप गुना शहर से केदारनाथ धाम जाएंगे तो आपको सडक़ के दोनों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आएगी, शहर से केदारनाथ धाम की 30 किलोमीटर की दूरी में आपको कई स्थानों पर प्रकृति की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। गुना के वे लोग जो सभी पिकनिक स्पॉट घूम चुके हैं, उन्हें जब बारिश के मौसम में बाहर घूमने परिवार सहित जाना होता है तो सबकी पहली पसंद केदारनाथ धाम ही है। इसकी पहली वजह है हाईवे से केदारनाथधाम पहुंच मार्ग दोनों तरफ से हरे भरे पेड़ों से घिरा है। जो सैलानियों को काफी आकर्षित करता है। इसके बाद केदारनाथ धाम पर पहाड़ी से गिरता झरना है। जिसकी ऊंचाई करीब 150 फीट है। झरने के नीचे चट्टानों के अंदर भगवान की प्रतिमा बेहद आकर्षक लगती है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक को झरने का आनंद लेते हैं यह प्राकृतिक एहसास सैलानियों को अच्छा लगता है। केदारनाथधाम पर सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पार्क भी है जिसमें बच्चों के लिए झूले, प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद लेने स्टैंड और परिवार सहित भोजन करने के लिए आकर्षक डायनिंग टेबल भी लगे हुए हैं। इसलिए केदारनाथ धाम सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है।
Published on:
31 Jul 2023 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
