रात को गायब हो जाती है भोजन सामग्री
उनका कहना था कि इस हॉस्टल में लगभग साठ लड़कियां रहती हैं, जिनके लिए खाने का सामान आता है, लेकिन उसमें से अधिकतर सामान रात के अंधेरे में एक ऑटो के जरिए चला जाता है। उनका कहना है कि जिस समय यह सामान जाता है उस समय लड़कियों से कह दिया जाता है कि तुम अपने कमरे मे जाओ, बाहर मत निकलना। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एक ऑटो का न बर हमारे साथ की एक लडक़ी ने छिपकर लिया था, जो एक डायरी में लिखा था, उसको कुछ दिन पूर्व छात्रावास की अधीक्षिका ने फाडक़र फेंक दिया।