1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोन में चोरियों पर नहीं लगाम, लोगों ने खुद ​शुरू किया गश्त करना

विधायक पहुंचे जन आक्रोश रैली में, दुकानें हुई बंद, टीआई को किया लाइन हाजिर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 May 2018, 10:48 AM IST

ARON, guna patrika, patrika bhopal, bhopal news, theft in guna, police,

गुना। आरोन। कस्बा थानाक्षेत्र में पिछले ढाई महीने में हुईं ८० से अधिक चोरी की वारदातों से गुस्साए नगरवासियों ने बुधवार को नगर में जनाक्रोश रैली निकाली। इस रैली में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भी हिस्सा लिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि यदि जल्द ही चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो नगरवासी बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। जनाक्रोश रैली के बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने आरोन थाना प्रभारी राकेश गुप्ता को लाइन हाजिर होने के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि पिछले ढाई महीने में अकेले आरोन थानाक्षेत्र के तहत ८० से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। जब इन वारदातों पर आरोन थाना पुलिस भी कोई अंकुश नहीं लगा पाई, तो लोगों ने रात के समय जागकर खुद गश्त करना शुरू कर दिया था। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने लोगों को वापस घर में रहने की सलाह देते हुए रात १२ बजे के बाद बाहर दिखने पर थाने में बंद करने की हिदायत देना शुरू कर दिया था।

बताया गया कि इससे गुस्साए नगरवासियों ने बुधवार को दास हनुमानमंदिर से जन आक्रोश रैली निकाली और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम अरविंद वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राघौगढ़ विधायक जयवर्धनसिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं कसी गई, तो क्षेत्र के लोग बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। जिससे हमारे साथ साथ, आपको भी नुकसान होगा।

इसके बाद देर शाम थाना प्रभारी आरोन राकेश गुप्ता को लाइन हाजिर होने के आदेश प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए। एसडीओपी राघौगढ़ अनुराग पांडे ने बताया कि एसपी के आदेश पर फिलहाल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर होने के आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल थाने का इंचार्ज आरोन में पदस्थ उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंप दिया है।