2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीजी कालेज में तीसरे चरण बाद भी खाली रह गईं 682 सीटें

कालेज में प्रवेश का फोर्थ राउंड शुरू, 25 जुलाई तक आनलाइन पंजीयन होंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 21 Jul 2016, 11:18 PM IST

guna

guna


गुना. पीजी कालेज में प्रवेश के तीन चरणों के बाद भी करीब सात सौ सीट खाली रह गई हैं। कालेज में प्रवेश का फोर्थ राउंड शुरू हो गया है। इसके तहत 25 जुलाई तक आनलाइन पंजीयन होंगे। इसमें वह छात्र भी पंजीयन करा सकेंगे, जिन्होंने अब तक पंजीयन नहीं कराया है। लेकिन फोर्थ राउंड के पहले दिन लिंक चालू नहीं हो सकी है। इस कारण छात्र परेशान होते रहे। इसके अलावा 10 प्रतिशत सीटों में सीटों में भी वृद्धि नहीं की गई है।

इस साल सत्र 2016-17 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस साल सीएलसी खत्म करते हुए प्रवेश के लिए चार राउंड कर दिए हैं, लेकिन 70 से 80 प्रतिशत अंकों के साथ हासे परीक्षा उत्तीण करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश के लिए भटकना पड़ रहा है। दरअसल, तीन राउंड होने के बाद भी उन छात्रों के सूची में नाम नहीं आए हैं। फोर्थ राउंड प्रवेश का आखिरी चरण होगा। इसके बाद भी छात्रों के नाम लिस्ट में नहीं आए या वेङ्क्षटग में आएंगे, उनको सरकारी कालेज में प्रवेश लेने से वंचित होना पड़ सकता है।

इस साल बीए, बीकाम, बीएससी, एमए, एमकाम, एमएससी, एलएलबी और पीजीडीसीए के पहले सेमेस्टर में 2495 सीटों पर प्रवेश होना था, इनमें से 1813 सीटों पर ही एडमिशन हुए हैं। उधर, पीजी कालेज में इस साल भी बायोटेक में नाम मात्र के एडमिशन हुए हैं। एक समय बायोटेक की वजह से कालेज का काफी नाम था। उसी बायोटेक में इस साल बीएससी में नाममात्र एडमिशन हुए हैं और एमएससी में इस साल भी एक भी एडमिशन नहीं हुआ है। तीन चरणों के बाद बीएससी बायोटेक में 100 सीटों पर महज 13 प्रवेश दिए हैं। इसी तरह एमएससी में 20 सीटों पर एक भी प्रवेश नहीं हुआ है। पिछले साल भी प्रवेश नहीं हुए थे। इस कारण लगातार बायोटेक का क्रेम कम होता जा रहा है।