17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिपरिया गांव में चली गोलियां, एक की हत्या और दो गंभीर घायल

घटना के बाद एसपी लोढ़ा भी घटना स्थल पर पहुंचे। गांव में कुशवाह समाज और रघुवंशी समाज के लोग रहते हैं। विवाद की गहमा गहमी होने की वजह से गांव में बल तैनात कर दिया। 10 जवानों को गांव में ही तैनात कर दिया है।

2 min read
Google source verification
patrika

पिपरिया गांव में चली गोलियां, एक की हत्या और दो गंभीर घायल

गुना. शहर से करीब 8 किमी दूर पिपरिया गांव में रविवार को जमीनी विवाद हो गया। एक पक्ष ने खेत से लौट रहे बाप-बेटे को रास्ते में रोककर गोली मार दी। इसमें पिता की घटना स्थल पर मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल है। उधर, दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है। हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार गांव पहुंचे और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। अस्पताल में भी पुलिस लगाई है।
कैंट थाना क्षेत्र के गांव में दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुशवाह परिवार ने रविवार को रिपोर्ट भी लिखाई। इसके बाद खूनी संघर्ष हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस जानकारी जुटाती रही।

पिपरिया गांव में 10 जवान तैनात किए
घटना के बाद एसपी लोढ़ा भी घटना स्थल पर पहुंचे। गांव में कुशवाह समाज और रघुवंशी समाज के लोग रहते हैं। विवाद की गहमा गहमी होने की वजह से गांव में बल तैनात कर दिया। 10 जवानों को गांव में ही तैनात कर दिया है। ताकि गांव में किसी तरह का विवाद न हो। पुलिस ने बताया, दोनों पक्षों में करीब दो साल से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी के चलते हत्या हुई है।


पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाती जान
दोपहर में कुशवाह परिवार शिकायत करने आया था। जमीन का मामला भी बताया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रिपोर्ट लिख ली, लेकिन गांव में पुलिस नहीं गई। शाम के समय गांव में विवाद हो गया है और परमाल कुशवाह की जान चली गई।

अस्पताल में भीड़
उधर, घटना के बाद से अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को भी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। हालांकि देर शाम तक दोनों घायलों को अस्पताल में ही रखा। घायल जहां भर्ती हैं, वहां पुलिस भी लगी हुई है। उधर, अस्पताल के बाहर भीड़ काफी गुस्से में नजर आई।

खेत से लौटते समय किया हमला, सीधे पेट में लगी गोली
बताया जा रहा है कि किसान परमाल कुशवाह अपने खेत पर सिंचाई करने के बाद बेटा बृजेश कुशवाह घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी बंदूक लेकर आया और रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने परमाल पर गोली चला दी। गोली परमाल के पेट में जाकर लगी और वह गिर गया। इसके बाद दूसरी गोली उसके बेटे को मारी, लेकिन उसके पैर में छर्रे लगे हैं। गोलियों की आवाज सुनने के बाद आसपास से लोग दौड़ पड़े और आरोपी भागने लगा और शिव कुमार रघुवंशी नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट हुई।

पिपरिया गांव में परमाल कुशवाह और लाला रघुवंशी का जमीन का विवाद चल रहा है। शाम को लाला रघुवंशी ने परमाल को गोली मार दी। घायल को अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। लाला रघुवंशी पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पकडऩे और हथियार बरामद करने टीम भेजी है। गांव में 10 जवान तैनात कर दिए।
-राहुल कुमार लोढ़ा, एसपी गुना