गुना

जिले के 500 अतिथि शिक्षकों का पांच माह का अटका वेतन

कलेक्टर का आदेश बेअसर: जनसुनवाई में डीईओ को दिया आदेश, 7 दिन बाद भी अमल नहीं सबके पास जाकर गुहार लगा रहे शिक्षक, सुनने वाला कोई नहीं नवंबर तक बिना ट्रेजरी कोड किया भुगतान

3 min read
Apr 25, 2023
जिले के 500 अतिथि शिक्षकों का पांच माह का अटका वेतन,जिले के 500 अतिथि शिक्षकों का पांच माह का अटका वेतन,जिले के 500 अतिथि शिक्षकों का पांच माह का अटका वेतन

गुना. शिक्षा विभाग में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। किसी को वेतन नहीं मिल पा रहा है तो किसी को बेवजह परेशान किया जा रहा है। ताजा मामला अतिथि शिक्षकों से जुड़ा सामने आया है। जिले के 500 अतिथि शिक्षकों का वेतन लंबे समय से अटका है। बीईओ से लेकर डीईओ और कलेक्टर तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनके आदेश का 6 दिन बाद भी पालन नहीं हो सका है। इधर दूसरी ओर जिले में पदस्थ नए शिक्षकों के लिए यूनिक आईडी और सर्विस बुक उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर लगाने की बात कही गई है। इस व्यवस्था को लेकर भी शिक्षक परेशान हैं।

जिला अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि कलेक्टर के आदेश के बाद भी अतिथि शिक्षकों के ट्रेजरी कोड बनाए जाने की प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं की गई है। शिक्षा विभाग के बाबू यह इंतजार कर रहे हैं कि 30 अप्रेल के बाद में इन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। तत्पश्चात ट्रेजरी कोड बनाने की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाएगा।
-

बिना ट्रेजरी कोड के मानदेय भुगतान संभव ही नहींचाचौड़ा बीईओ ने अतिथि शिक्षकों के ट्रेजरी कोड बनाए जाने के लिए सभी संकुल प्राचार्य एवं विद्यालय प्राचार्य को आदेश जारी किया है। लिखा कि अपने संकुल अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के ट्रेजरी कोड बनवाना सुनिश्चित करें अन्यथा मानदेय भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित संकुल प्राचार्य एवं विद्यालय प्राचार्य की होगी। तत्काल प्रभाव से ट्रेजरी कोड बनवाने के लिए दस्तावेज कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
-

नए पदस्थ 509 शिक्षकों के लिए यह है व्यवस्थानए 509 शिक्षकों को सर्विस बुक और यूनिक आईडी बनाने की प्रक्रिया के लिए विशेष व्यवस्था की है। सभी शिक्षकों की बैठक संकुल केंद्र पर बुलाई जाएगी। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बैठक 24 अप्रेल को सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी। यहां सभी शिक्षकों को सर्विस बुक मिल जाएगी और उनकी यूनिक आईडी भी जनरेट हो जाएगी। जिससे शिक्षकों की वेतन संबंधी प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। कोषालय में उनके एम्पलॉय कोड व ट्रेजरी कोड जल्द जारी होंगे।
विभिन्न सरकारी स्कूलों में पदस्थ 500 अतिथि शिक्षक पिछले साल जुलाई में भर्ती हुए थे। उन्हें नवंबर तक तो बिना ट्रेजरी कोड के वेतन भुगतान किया गया, लेकिन इसके बाद ट्रेजरी शाखा ने यह कहकर वेतन जारी करने से मना कर दिया कि शासन के आदेश हैं कि बिना ट्रेजरी कोड के वेतन न दिया जाए। फिर ट्रेजरी कोड बनवाने अतिथि शिक्षक संकुल केंद्रों के चक्कर लगाने लगे। यह सिलसिला अभी जारी है। इस बीच अतिथि शिक्षकों ने कई बार बीईओ से लेकर डीईओ को ज्ञापन दिए। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। परेशान होकर शिक्षक जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को समस्या बताई। कलेक्टर ने डीईओ आदेश दिया। लेकिन 6 दिन बाद भी ट्रेजरी कोड नहीं बन सके। अतिथि शिक्षकों ने बताया कि ट्रेजरी ऑफिसर का कहना है कि बिना ट्रेजरी कोड के वेतन भुगतान नहीं होगा।
अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करने अब ट्रेजरी कोड की आवश्यकता नहीं है। अब शिक्षकों के आधार कार्ड को ही ट्रेजरी कोड मानकर भुगतान करा दिया जाएगा। मैंने सभी को मैसेज भेज दिया है।

चन्द्रशेखर सिसौदिया, डीईओ
-

कहां कितने नए शिक्षक

प्राथमिक शिक्षक : 400

माध्यमिक शिक्षक : 38

उच्च माध्यमिक शिक्षक : 62

ट्राइबल विभाग के शिक्षक : 09

कुल शिक्षक : 509
-

किस वर्ग को कितना वेतन-जिले में कुल अतिथि शिक्षक : 500

-वर्ग 3 के शिक्षकों का वेतन 4 हजार 975

-वर्ग 2 के शिक्षकों का वेतन : 6 हजार 975

-वर्ग 1 के शिक्षकों का वेतन को : 8 हजार 975

Published on:
25 Apr 2023 10:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर