
संस्कृत विशुद्ध वैज्ञानिक भाषा, इसे बोलने के लिए विशेष शिक्षा की जरूरत नहीं
गुना. संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत की जनपद संगोष्ठी का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीनागंज में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर विभाग संयोजक रमेश चंद शर्मा, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विशन सिंह यादव, जनपद कोष प्रमुख मदन मोहन वशिष्ठ, अशोक नगर जनपद कोष प्रमुख हरिशंकर भार्गव आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृत भारती के विभाग संयोजक रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संस्कृत विशुद्ध वैज्ञानिक भाषा है। इसको बोलने के लिए कोई विशेष शिक्षा या उपाधि की आवश्यकता नहीं है। थोड़े ही प्रयास और अभ्यास से हम संस्कृत बोलना सीख सकते हैं।
कोष प्रमुख मदन मोहन ने कहा कि संस्कृत संस्कारों की भाषा है। जिला सह मंत्री गोविंद सिंह मीणा ने कहा कि नई पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता के अंधा अनुकरण से बचाने के लिए बच्चों को धार्मिक ग्रंथों का पठन-पाठन व हमारी संस्कृति का ज्ञान कराना बहुत आवश्यक है, यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि घर पर बच्चों से धार्मिक चर्चा करें।किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिरुद् सिंह मीणा ने कहा कि संस्कृत भाषा ध्वनि संकेतों से व्यक्त हो जाती है। छोटा बच्चा भी इसके उच्चारण और भाव को आसानी से समझ सकता है। उन्होंने शिव तांडव के माध्यम से यह बात समझाई। अशोकनगर शिक्षण प्रमुख सचिन जैन ने संस्कृत को व्यवहारिकता से सीखने की बात कही। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्कृत में वार्तालाप करते हुए विशन सिंह यादव ने अपना परिचय दिया। उन्होंने विभिन्न श्लोकों के माध्यम से नैतिक व दार्शनिकता के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री डॉ. मुकेश शर्मा ने किया। इस मौके पर दिनेश जाटव सह संयोजक, श्याम लाल धाकड़ जिला सदस्य, गोविंद शर्मा, मुकेश कुमार मीणा, बनवारी लाल विश्वकर्मा, हुकुम चंद्र प्रजापति, रवि मीणा आदि उपस्थित रहे।
Published on:
05 Apr 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
