3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्व अधिकारियों की मनमानी से आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान

फतेहगढ़ में दो दिन, म्याना में एक दिन राजस्व अधिकारियों को बैठकर सुननी हैं ग्रामीणों की समस्याएं

2 min read
Google source verification
राजस्व अधिकारियों की मनमानी से आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान

राजस्व अधिकारियों की मनमानी से आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान

गुना. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्या का निराकरण करवाने गांव से ज्यादा दूर न जाना पड़े। इसे लेकर पूर्व के कई कलेक्टर फतेहगढ़ और म्याना में राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगा चुके हैं। लेकिन इस आदेश का नियमित रूप से अमल नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण आधा सैकड़ा से अधिक गांव के ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या बमोरी तहसील पर भी नहीं निपट पा रही हैं। क्योंकि यहां भी राजस्व अधिकारी नहीं बैठते। इसी तरह म्याना क्षेत्र के ग्रामीणों को भी गुना आना पड़ रहा है। यह समस्या बीते चार साल से बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गुना तहसील की सबसे बड़ी पंचायत म्याना है। जिसकी कुल आबादी 15 हजार से अधिक है। गुना ग्रामीण तहसील क्षेत्र में म्याना वृत आता है। जिसमें करीब 35 गांव आते हैं। दूरस्थ ग्राम की दूरी गुना जिला मुख्यालय से 35 किमी है। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पटवारी व पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। इसके लिए एक दिन शुक्रवार को निश्चित किया था। इस आदेश पर अमल कुछ दिन तक हुआ लेकिन बाद में यह व्यवस्था ढर्रे पर आ गई।

इसी तरह के हालात बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ कस्बे के हैं। यहां लिंक न्यायालय बनाया गया है। जिसके लिए बकायदा भवन भी है। कलेक्टर ने यहां नायब तहसीलदार तथा पटवारी की ड्यूटी दो दिन के लिए लगाई है। जिसके तहत सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को यहां बैठना है। जिसमें जमीन संबंधी शिकायतों से लेकर हर तरह की समस्याएं सुनी जानी हैं। लेकिन यह अधिकारी भी आदेश होने के कुछ ही दिन यहां आए। तब से लेकर अब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर बमोरी जाते हैं लेकिन अधिकारी नहीं मिलते।
-

ग्रामीणों ने बताई अपनी परेशानीछोटे छोटे कार्यों के लिए 35 किमी दूर जाना पड़ता है हमने तो आज तक फतेहगढ़ उप तहसील खुलते नही देखा किसी राजस्व या कागजी कार्य का निरीक्षण कराना हो तो बमोरी जाना पड़ता है।

अमर सिंह, फतेहगढ़

म्याना क्षेत्र के 35 गांवों के लोगों को समस्या के लिए 35 किमी दूर गुना जाना पड़ता है। यदि तहसील म्याना स्थानांतरण होता है तो किसानों व ग्रामीणों को बहुत राहत मिलेगी।

शिवप्रताप यादव, किसान म्याना
पहले कहा गया था कि हर शुक्रवार को तहसीलदार साहब बैठेंगे। लेकिन एक दो बार ही तहसीलदार यहां आए। इसके बाद उन्होंने आना बंद कर दिया। कई बार समस्या लेकर तहसील गया लेकिन वह नहीं मिले।

मोनू यादव, ग्रामीण म्याना
मेरी जमीन पर रंगपुरा के जगतार सिंह ओर मनोहर सिंह ने जबरन कब्जा कर रखा है। सीमांकन के बाद भूमि मुक्त कराने का आवेदन एक वर्ष पूर्व दे रखा है। कई बार बमोरी गया लेकिन कोई अधिकारी मिलता ही नहीं।

विजय कुमार, ग्रामीण फतेहगढ़
फतेहगढ़ और म्याना में राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी को लेकर पूर्व के कलेक्टर ने क्या आदेश जारी किए हैं, इसे मैं दिखवाता हूं। यदि इससे जनता की समस्या दूर होती है तो इसे नियमित रूप से लागू कराया जाएगा।

मुकेश शर्मा, एडीएम

Story Loader