10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल में बच्चों से जबरस्ती पढ़वाई नमाज,साढ़े 5 लाख का जुर्माना

रीन डेल्ज पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों से ईद-उल-फितर के अवसर पर जबरदस्ती नवाज अता कराये जाने का मामला प्रकाश में आया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Jul 10, 2016

Student forced to muslim prayer in school

Student forced to muslim prayer in school

गुडग़ांव। तावडू के ग्रीन डेल्ज पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों से ईद-उल-फितर के अवसर पर जबरदस्ती नवाज अता कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। एवज में बच्चों के अभिभावकों में स्कूल के प्रति भारी रोष पनपता नजर आया। जैसे ही स्कूल खुलने का समय हुआ, तो स्कूल के बाहर बच्चों के अभिभावकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। स्कूल में बच्चों को नवाज अता कराये जाना का मामला पूरे शहर में आग का तरह फैल चुका था।

दरअसल ये ग्रीन डेल्ज पब्लिक स्कूल में पहली बार ईद-उल-फितर के अवसर पर दिल्ली से आई एक विशेष समुदाय की अध्यापिका द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के सिर पर सफेद रूमाल रख कर नवाज अता कराये जाने मामला है। छोटे बच्चों द्वारा नवाज अता करने पर जैसे ही वो घर पहुंचे तो उन्होंने अपने अभिभाववकों को बताया।

आरोप लगाया जा रहा है कि किसी एनजीओ के अन्तर्गत एक षडयंत्र के तहत स्कूल परिसर के अन्दर छोटे बच्चों से नवाज अता कराई गई। शहर के थाने में 4 से 5 घंटा चली पंचायत के पश्चात पंचायत ने सर्व सम्मति से फैसला लिया कि स्कूल संचालकों पर 5 लाख 51 हजार रूपये का आर्थिक दंड जाए। 2 साल तक किसी भी कक्षा की फीस नहीं बढाई जायेगी।

पंचायत ने एक तुगलकी आदेश भी जारी कर डाला कि स्कूल की छात्राएं स्कर्ट के स्थान पर सूट सलवार पहन कर ही जाएँ। उपरोक्त गलती की लिखित में मॉफी मांगे। तब जाकर लोगों का गुस्सा शान्त हुआ।

ये भी पढ़ें

image