
CM khattar meets freedom fighter
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानियों तथा आजाद हिंद फौज के सैनिकों की प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को भी राष्ट्रीय तथा राजकीय पर्वों पर आमंत्रित किया जाएगा तथा सेनानियों की विधवाओं की अंत्येष्टि भी राजकीय सम्मान से की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज दिल्ली में आयोजित 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीद हुकम चंद कानूनगो के जयंती समारोह मेंं यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शहीदों का कर्ज तो चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन उनके परिवार की सेवा तो कर सकते हैं। प्रतिरक्षा कर्मियों की एक्सग्रेशिया ग्रांट 20लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है। सेवारत, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को वित्तीय तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सेनानियों के बलिदान और शौर्य गाथाओं को अमर रखने के लिए अंबाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि पहले स्वतंत्रता संग्राम का आगाज अंबाला छावनी से हुआ था। हरियाणा के कितने ही स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को जेलों में ठूंस दिया गया और घोर यातनाएं दी गयीं। अंग्रेजों नें कितने देशभक्तोंं को फांसी दी थी। साहसी नायकों में लाला हुकम चन्द जैन भी अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे।
Published on:
28 Aug 2016 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
