
time table
ग्वालियर। प्रदेश भर में चल रही हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल की अद्र्ध वार्षिक परीक्षाओं में शनिवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने ११वीं के छात्रों १२वीं का पेपर भेज दिया। जब पेपर बच्चों को बंट गए तब इसका पता चला तो काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद बोर्ड को इसकी सूचना दी गई और फिर नया पेपर आया जिसे बच्चों को वितरित किया गया। शनिवार को कक्षा ११ व १२ का अकाउंट का पेपर था। उक्त दोनों परीक्षाओं को संपादित कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने स्कूलों को ऑनलाइन पेपर भिजवाए थे।
निर्धारित समय पर बच्चो को पेपर वितरित कर दिया गया, परंतु जब ११वीं के बच्चों ने पेपर पढ़ा तो वह चौंक गए, क्योंकि उनके पेपर में जो प्रश्न पूछे गए थे। वह प्रश्न उनके क्लास के न होकर १२वीं के प्रश्न थे। ११वीं के छात्रों की शिकायत पर जब पेपर मिलाया गया तो पता चला कि कक्षा ११ व १२ दोनों ही कक्षाओं में एक ही प्रश्न पत्र आया है।
इस घटना के जानकारी में आते ही विभाग में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिम्मेदार अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया गया, तो उन्होंने बोर्ड ऑफिस इस बात की जानकारी भिजवाई। इसके बाद बोर्ड ऑफिस ने ११वीं का दूसरा पेपर अपलोड किया, जिसका प्रिंट आउट बच्चों को दिया गया। बताया जा रहा है कि इस पेपर को सॉल्व करने के लिए बच्चों को अतिरिक्त समय भी दिया गया।
छात्रों से वापस लिए पेपर
जब स्कूल प्रबंधनों को इस बात की जानकारी लगी की ११वीं के प्रश्न पत्र में १२वीं के प्रश्न पूछे गए हैं तो उन्होंने बच्चों से वह पेपर तत्काल वापस ले लिए ताकि यह बात लीक न हो सके। इसके अलावा बच्चों को गुमराह करने की मंशा से यह भी कहा गया कि यह गलती से हो गया।
कई स्कूलों में बच्चों को यह बात किसी से न करने की हिदायत भी दी। इसके चलते कई स्कूली बच्चों ने भी पहचान उजागर न करने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की कि, पहले हमें जो पेपर दिया गया था उसमें १२वीं के प्रश्न थे। नाम उजागर न करने की शर्त पर कुछ स्कूलों के प्राचार्यों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि पेपर में गलती हुई है।
"ऊपर से तो प्रश्न पत्र सही आया है, अगर आप बता रहे हैं कि स्कूलों में कक्षा ११ व १२ का पेपर में एक ही प्रश्न आए हैं तो मैं दिखवा लेता हूं कि ऐसा किस कारण से हुआ है। भोपाल से तो पेपर सभी स्कूलों को भिजवाए जाते हैं मैं पता करता हूं क्या सभी जगह ऐसे ही पेपर आए हैं क्या।"
परमजीत सिंह गिल, डीईओ शिवपुरी
Updated on:
10 Dec 2017 03:45 pm
Published on:
10 Dec 2017 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
