5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 साल पुराने महादेव मंदिर पर जाने को नहीं रास्ता, एक तरफ नदी, तीनों तरफ हो रही खेती

300 year old shiv mandir faces lack of services : क्योंकि इस प्राचीन मंदिर पर जाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं है। पहले मंदिर के लिए जो रास्ता था, उसे अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर खेतो में मिला लिया

2 min read
Google source verification
300 year old shiv mandir faces lack of services

300 year old shiv mandir faces lack of services

सोंईकलां. शिव और पार्वती के मिलन का त्योहार महाशिवरात्रि शुक्रवार 21 फरवरी को है। यही वजह है कि शुक्रवार को जिले सहित देशभर के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना और दर्शनों के लिए शिव भक्तों की भीड़ जुटेगी। मगर सोंईकलां के प्राचीन सोंडी महादेव मंदिर पर शिवभक्त चाहकर भी नहीं पहुंच पाएंगे।

क्योंकि इस प्राचीन मंदिर पर जाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं है। पहले मंदिर के लिए जो रास्ता था, उसे अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर खेतो में मिला लिया। समय रहते जिले के अफसरों ने भी ध्यान नहीं दिया। ऐसे में मंदिर पर जाने के लिए रास्ता ही नहीं बचा। ग्रामीण बताते है कि सोंडी महादेव मंदिर करीब 300 साल पुराना शिव मंदिर है। राजपुर की गढ़ी के समीप यह मंदिर सीप और अमराल नदी के संगम स्थल पर मौजूद है।

ग्रामीण बताते है कि किसी समय यहां घनघोर जंगल हुआ करता था। मगर धीरे-धीरे कर जंगल खत्म हो गया और अतिक्रमणकारियों ने मंदिर के आसपास खाली पड़ी जमीन को कब्जा कर खेतो में तब्दील कर लिया। जबकि राजस्व विभाग के अफसर खामौश रहे। जिस कारण अतिक्रमणकारियों ने मंदिर पर जाने के लिए रास्ता भी नहीं छोड़ा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि मंदिर के एक तरफ तो नदी बह रही है। जबकि तीनों तरफ फसल लहलहा रही है। ऐसे में मंदिर पर दर्शनों के लिए कहां होकर पहुंचा जाए। इसको लेकर श्रद्धालु परेशान बने है। जबकि मंदिर के लिए रास्ते की मांग कई बार क्षेत्रके ग्रामीण उठा चुके हंै। इसके बाद भी अफसरों की आंखे नहीं खुली।

यदि ऐसी बात है तो इस मामले को दिखवाते हुए कार्यवाही की जाएगी
रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्योपुर

नागेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी शिव बारात
शहर से सटे गांव नागदा में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे शिव बारात नागदा के नागेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होगी, जो गाजेबाजे के साथ प्रमुख मार्गोसे होते हुए गांव के ही रामजानकी मंदिर पर पहुंचेगी। जहां विधिविधान पूर्वक भगवान शिव और पार्वती का विवाह कराया जाएगा। शिव बारात में शामिल होने वाले श्रद्धालुओ को पत्रिका के स्वर्णिम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। मुरली प्रजापति ने बताया कि ग्रामीणों की सामूहिक पहल पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सोनेश्वर महादेव पर सजेगा फूलबंगला
शहर के किला स्थित सोनेश्वर महादेव पर महाशिवरात्रि पर फूल बंगला सजाया जाएगा। वहीं महाआरती भी की जाएगी। मंदिर के महंत मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि महाआरती सायं 7 बजे होगी। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।