ग्वालियर

86 साल के बुजुर्ग ने कोर्ट में पत्नी से तलाक के लिए लगाई अर्जी, जानें पूरा मामला

- बुजुर्ग ने बताई पीड़ा, पत्नी करती है मारपीट, खाना नहीं देती

2 min read

ग्वालियर. नए शादीशुदा जोड़ों के बीच अनबन या तलाक के मामले तो आए दिन सामने आते हैं। लेकिन ग्वालियर में बुजुर्ग दंपती के बीच रिश्तों में खटास के बाद मामला कोर्ट पहुंच गया है। कुटुंब न्यायालय में एक 86 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल की है। बुजुर्ग ने अपने आवेदन में पत्नी पर मारपीट करने और खाना नहीं देने का आरोप लगाया है। साथ ही पति ने यह भी कहा है कि मैं प्रताड़ना से तंग आ चुका हूं, इसलिए साथ छोड़ना चाहता हूं।

साहब..मुझे बीवी से तलाक चाहिए
एयरफोर्स से रिटायर्ड माधो प्रसाद (परिवर्तित नाम) की पहली पत्नी का निधन 1991 में हो गया था। पहली पत्नी के निधन के बाद माधो की दूसरी शादी हो गई। पहली पत्नी से एक बेटा होने की वजह से उन्होंने दूसरी शादी की। उनकी दूसरी पत्नी तलाकशुदा थी, जिसकी एक बेटी थी। शादी के वक्त दोनों के बीच में तय हुआ दूसरी पत्नी के साथ बेटी आएगी, जिसका विवाह माधो को करना होगा। विवाह के बाद दंपति साथ रहने लगे। वे पहली पत्नी की बेटी के बेटे का विवाह होने के बाद दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए।

2018 से दांपत्य संबंध नहीं
अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि एक मार्च 2018 को पत्नी ने बुजुर्ग पति के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया। उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया। साल 2018 से माधो के दांपत्य संबंध नहीं हैं। अधिवक्ता के अनुसार, पिछले दो-तीन साल में पत्नी की क्रूरता बढ़ गई है और वह कभी घर पर आकर भी मारपीट करने लगती है। पत्नी की पहले पति से एक बेटी थी, जिसका विवाह भी 2013 में माधो प्रसाद ने कराया था। इसके बाद पत्नी के व्यवहार में ज्यादा बदलाव आया। वह कभी भी अपने पति के साथ मारपीट करने लगती है। इतना ही नहीं नाती, बेटा और बहू का भी अपमान करती है। इसलिए पति ने तलाक का आवेदन दिया है। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक के यहां भी इस मामले में एक आवेदन दिया है।

देखें वीडियो- महिला ने गाया सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ में गाना

Published on:
22 Oct 2023 10:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर