9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर मेले के अखाड़े में शुरू हुआ दांव-पेंच का महासंग्राम

मंगल वाटिका में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

2 min read
Google source verification
अखाड़े में उतरे जिले के सूरमा, ग्वालियर मेले में दंगल का शुभारंभ

मंगल वाटिका में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

ग्वालियर. माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में सोमवार को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का शुभारंभ मंगल वाटिका में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के नामचीन पहलवानों ने भाग लिया और दमखम का प्रदर्शन किया।
दंगल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एसबी त्रिपाठी, सचिव, ग्वालियर व्यापार मेला रहे। अध्यक्षता जोसफ बक्सला, जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिशिर श्रीवास्तव, शाकिर नूर (विश्वामित्र अवार्डी), डॉ. कुंवर राज कटारे एवं करमवीर उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इन पहलवानों ने लिया भाग
जिला स्तरीय दंगल में विभिन्न भार वर्गों में भोलू गुर्जर, शेखू खान, नरेन्द्र गुर्जर, जावेद खान, समीर खान, शिवराज, साहब सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र, नीतेश यादव, सचिन गुर्जर, माखन गुर्जर, गौरव, कुलदीप, माजिद खान, शिवम राजपूत, ध्रुव, रघवेन्द्र, राहुल गुर्जर, ब्रजेन्द्र, अमित जाट, शैलेन्द्र यादव, आमिर खान, फराज हुसैन सहित कई पहलवानों ने भाग लिया।

20 जनवरी तक चलेगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
दंगल के नोडल अधिकारी एवं जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी जोसफ बक्सला ने बताया, पुरुष पहलवानों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 40-45, 51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 एवं 84 से अधिक किलोग्राम भार वर्गों में आयोजित हो रही है।

21 से 22 जनवरी तक संभाग स्तरीय दंगल
पुरुषों की संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 21 एवं 22 जनवरी को आयोजित होगी। इसमें भाग लेने वाले पहलवानों का वजन 21 जनवरी को लिया जाएगा।

23 से 25 जनवरी तक राज्य स्तरीय दंगल
मेले में पुरुष पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के पहलवान विभिन्न भार वर्गों में अपने दांव-पेंच दिखाएंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वजन 23 जनवरी को लिया जाएगा।

महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल
ग्वालियर व्यापार मेले में महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल भी 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें 35-40, 50, 60, 60 से अधिक एवं 70 किलोग्राम भार वर्ग की महिला पहलवान भाग लेंगीं। महिला पहलवानों का वजन भी 23 जनवरी को होगा।