4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति के साथ खाना खाकर बिस्तर पर लेटी, मुंह से निकला झाग और फिर…

Mp news: पत्नी ने दोपहर को एक साथ खाना खाया फिर थोड़ी देर आराम किया। उसके बाद पत्नी बिस्तर से उठ नहीं पाई।

less than 1 minute read
Google source verification
Mp news

Mp news

Mp news: एमपी के ग्वालियर शहर में पति, पत्नी ने दोपहर को एक साथ खाना खाया फिर थोड़ी देर आराम किया। उसके बाद पत्नी बिस्तर से उठ नहीं पाई। उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में पति उसे इलाज के लिए ले गया। वहां चैकअप कर चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। घटना थाटीपुर में सामने आई है। किन कारणों से महिला की मौत हुई है। पुलिस और उसका परिवार दोनों नहीं समझ पाए। पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता चलेगा।

खलीफा कॉलोनी (थाटीपुर) निवासी कमल धानुक की पत्नी गिरिजा (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमल और गिरिजा की करीब 17 साल पहले शादी हुई थी। कमल ने पुलिस को बताया, दोपहर को उन्होंने गिरिजा के साथ खाना खाया। फिर आराम करने चले गए। शाम छह बजे करीब बेटे ने जगाया तो वह तो उठ गए, लेकिन गिरिजा नहीं उठी।

मुंह से झाग, हालत बिगड़ी

कमल ने बताया पत्नी के मुंह से झाग निकल रहा था। गिरिजा की हालत देखकर घबरा गए। बेटे की मदद से पत्नी को निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने गिरिजा की हालत नाजुक बताकर जेएएच ले जाने को कहा तो वहां लाए यहां पहुंचकर गिरिजा की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: एमपी में सड़क मार्ग से जुड़ेगी 50 हजार बसाहटें, CM मोहन यादव का ऐलान

रिपोर्ट से मौत की वजह का खुलासा

थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाराशर का कहना है महिला की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। उनके शव का परीक्षण कराया है। रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा।

Story Loader