
ग्वालियर एयरपोर्ट की ओर से फरवरी माहिने के यात्रियों के आवागमन का आंकड़ा जारी किया गया है, जिसमें मुंबई के लिए चलने वाली फ्लाइट में 81 प्रतिशत तक सीटें भरी गई है। इसी तरह इंदौर के लिए यह आंकड़ा 73 प्रतिशत तक रहा है। लगातार दो महीने से मुंबई के यात्री तेजी से बढ़े है।
ग्वालियर से लगातार हो रहे यात्री के हवाई सेवाओं के विस्तार के चलते अब कुछ शहरों के लिए ट्रैफिक लोड में अच्छा रिस्पांस आ रहा है। पहले बेंगलुरु के फ्लाइट लिए अधिक संख्या में यात्री मिलते थे और अब मुंबई और इंदौर जैसे शहरों के लिए फ्लाइट में लोड बढ़ गया है।
2 फ्लाइट होने से यात्रियों की संख्या बढ़ीं
शहर की सबसे पुरानी फ्लाइट मुंबई की ही है। अकासा एयरलाइंस ने मुंबई के लिए 26 फरवरी से फ्लाइट शुरू की थी। मुंबई के लिए दो फ्लाइट होने के कारण लगातार दो महिने से मुंबई के यात्री की संख्या तेजी से बढ़े है। कुछ समय पहले तक दिल्ली जाने वाले यात्रियों का लोड अच्छा मिल रहा था। जिसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली से कई शहरों की फ्लाइट यात्रियों को मिलती है।
नया एयर टर्मिनल बनने के बाद फ्लाइट की संख्या बढ़ी है, इसका असर यह रहा कि यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिलने लगा है। फरवरी से अकासा एयर लाइंस ने भी अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की है। फ्लाइट सिर्फ सप्ताह में एक दिन सोमवार को ही चल रही है।
सुबह की फ्लाइटें अधिकतर कैंसिल रही, इसलिए दोपहर के समय चलने वाली विमान सेवा कंपनी की यात्री का लोड ज्यादा होने से फायदा मिल रहा है। यही कारण है कि मुंबई के लिए विमान में 81 फीसदी तक सीटें भरी रहीं।
शहर जनवरी फरवरी
बेंगलुरु 1991 5568
दिल्ली 6745 8658
हैदराबाद 2612 2222
अहमदाबाद 0000 0836
मुंबई 9171 8870
इंदौर 0058 0939
Updated on:
15 Mar 2024 03:24 pm
Published on:
15 Mar 2024 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
