
डेंगू का एक और मरीज मिला, कई घरो में मिला लार्वा
भिंड. जिले में डेंगू का एक ओर नया पॉजिटिव केस आया है। जिसके बाद डेंगू की संख्या बढ़कर अब 6 हो गई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में शहर के एक व्यक्ति को डेंगू की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और आनन फानन में मरीज के घर के आसपास दवा का छिड़काव कर घरों का सर्वे किया गया जिसमें कई घरों में डेंगू का लार्वा मिला है।
जनवरी से अभी तक 6 मरीज
जिले में जनवरी से सितंबर की बात करें तो शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगूू के मरीज मिले हैं। जिले में अभी तक कुल छह मरीज डेंगू के पाजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें जून माह में एक, अगस्त में 4 और सितंबर में 1 मरीज मिला है।
सबसे अधिक फूप में
जिले में डेंगू को जो 6 मरीज मिले हैं उसमें सबसे अधिक फूप कस्बे में मिले हैं। एक गोहद, में एक मरीज मेहगंाव, फूफ में तीन और एक मरीज भिंड शहर अटेर रोड से मिला है। शहर की गलिया और लोगों को घरों में रखे बर्तनों में जल भराव की स्थिति हेाने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं जिस क्षेत्र में मरीज पाजिटिव निकलते हैं उसी क्षेत्र में सर्वे करवाया जाता है। उसके बाद मोहल्लों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। इस स्थिति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानेां पर जल भराव के हालात बने हुए हैं। लोग अपने घरों से तक नहीं निकल पा रहे हैं। जल निकासी का कोई इंतजाम भी नगर पालिका नहीं कर रही है।
द्वारिका नगर में कराया सर्वे
शहर की अटेर रोड क्षेत्र में द्वारिका नगर में डेंगू पाजिटिव केस होने से सर्वे और क्षेत्र में सर्वे का काम किया गया। उसके बाद लोगों को भी डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी।
Published on:
18 Sept 2021 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
