
बैंक ऑफ इंडिया के 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, अब बैंक मैनेजर भी कोरोना संदिग्ध
ग्वालियर। चंबल संभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन तेजी के साथ बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की शाम को चंबल में एक साथ 23 मामले सामने आए। जिसमें दतिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया के 10 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके बाद मंगलवार की सुबह शिवपुरी में पदस्थ बैंक प्रंबंधक अजय कुमार गुप्ता भी कोरोना संदिग्ध पाए गए।
वह शनिवार को दतिया में बैंक ऑफ इंडिया में ऑडिट के लिए गए थे। इसके बाद से उनकी तबियात लगातार खराब होती चली गई। सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर पहुंचकर उन्हें अस्पताल ले गए। इससे पहले सोमवार की शाम को दतिया स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें खांसी जुकाम व बुखार होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैंक से उठाया था। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।
Published on:
09 Jun 2020 11:55 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
