
फैमली को कमरे में बंद कर गायब हुआ रिटायर्ड सैनिक,फिर बस स्टैंड पर मिला इस हाल में
ग्वालियर। बीएसएफ से रिडायर्ड सैनिक का शव मंगलवार की सुबह पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बस स्टैंड पर स्थित मोबाइल टावर के पास पड़ा मिला है। सुबह लोग जब सुबह की सैर के लिए निकले तो उन्होंने रास्ते में शव को पड़ा पाया जिसके तन पर सिर्फ अंडरवियर के अलावा और कोई कपड़ा नहीं था। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी को दी तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। डबरा से भी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए तो पता चला की उक्त शव बीएसएफ से रिटायर सैनिक महेंद्र सिंह राजावत (5१) पुत्र रमेश सिंह राजावत निवासी न्यू हाट कॉलोनी का है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डबरा भेज दिया।
इधर मृतक के परिवार वालों से बात करने पर पता चला मृतक शराब का आदी था और शराब पीकर सोमवार की रात 9.30 बजे बिना बताए घर के अंदर पत्नी मीना, 11 वर्षीय बेटी प्रिया और दो बेटे चंद्र नारायण, सूर्य नारायण को बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर साइकिल लेकर निकल गया था। वह पहले भी ऐसा कई बार कर चुका था बाद में लौटकर आ जाता था। इस कारण परिवार वालों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया । मोहल्लेवालों ने बताया कि महेंद्र शराब का आदी था और इस बात को लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होता था।
महेंद्र सोमवार की रात घरवालों को बगैर बताए साइकिल लेकर निकला था और मंगलवार की सुबह उसका शव मोबाइल टावर के पास संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला । महेंद्र के शव से करीब 30 फीट की दूरी पर उसकी साइकिल खड़ी मिली और उसकी टीशर्ट साइकिल के ऊपर रखी हुई थी । जबकि गमछा महेंद्र की शव के पास पड़ा मिला है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है ।
परिवार की समस्या के चलते ले लिया था रिटायरमेंट
मृतक महेंद्र बीएसएफ की 92 बटालियन में सैनिक के पद पर कार्यरत था। वह ग्राम सुंदरपुरा तहसील लहार जिला भिंड का रहने वाला था। परिवार में किसी समस्या के चलते महेंद्र ने समय से पहले ही बीएसएफ से रिटायरमेंट ले लिया था और गांव में खेती किसानी का काम देखने लगा था।
नौकरी छोडऩे के बाद महेंद्र अपने आपको बेरोजगार महसूस करने लगा तो वह टेकनपुर स्थित बीएसएफ कैंटीन में प्राइवेट नौकरी कर परिवार सहित टेकनपुर में रहने लगा था।
Published on:
25 Jul 2018 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
