13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक पत्नी ऐसी भी…पति की खुशी के लिए दूसरी औरत को घर में रखा, अब मुसीबत आई तो बनी ढाल

1 साल से एक ही घर में रह रहे थे पति-पत्नी और वो...अब दूसरी महिला दे रही पति को फंसाने की धमकी...

2 min read
Google source verification
gwalior_wife.jpg

ग्वालियर. साहब..मैं अभी भी निशा (बदला हुआ नाम) के साथ रहने के लिए तैयार हूं। बस उसे मेरे पति पर केस करने से रुकवा दीजिए। ये कहना है किरण (बदला हुआ नाम) का। किरण ग्वालियर में मंगलवार को हुई एसपी की जनसुनवाई में अपना आवेदन लेकर पहुंची थी। पुलिस ने उसका आवेदन ले लिया है और किरण के पति व निशा को बुलाकर उनके बयान लेने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। ये पूरा मामला पति-पत्नी और वो का है।

पति की खुशी की खातिर दूसरी औरत को घर में रखा
अपनी फरियाद लेकर जनसुनवाई में पहुंची किरण ने बताया कि उसका पति बस चलाता है। निशा भी बस पर ही काम करती थी इसी तरह दोनों की पहचान हुई और उनके संबंध बन गए। पति निशा को साथ में रखना चाहता था और पति की खुशी के लिए मैंने उन्हें नहीं रोका और इस तरह से हम एक ही घर में तीनों एक साथ रह रहे थे। पति ने निशा से शादी नहीं की है लेकिन भी हम साथ में रहते हैं और वो पति की कमाई का आधा हिस्सा भी अपने पास रखती है। लेकिन अब वो अपने पति के पास वापस चली गई है और मेरे पति पर रेप व छेड़खानी की झूठा केस लगाने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपए की डिमांड कर रही है।

यह भी पढ़ें- अभी अभी : गरम मसाला होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट, देखें वीडियो

पैसे कहां से दें, चाहे तो हमारे साथ आकर रहे
किरण ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वो निशा को पांच लाख रुपए दे पाएं। हम इतने सारे पैसे कहां से लाएंगे। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि निशा को केस करने से रुकवा दें और इसके एवज में चाहे तो वो मेरे पति के साथ आकर जैसे पहले रहती थी अब भी रह सकती है मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं उसे किसी भी तरह से परेशान नहीं करूंगी। डीएसपी विवेक शर्मा किरण से आवेदन ले लियाहै और उनका कहना है कि तीनों को बुलाकर उनके बयान लिए जायेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो- क्या आपने देखा है गुलाबी पानी वाला नाला !