4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक शिविर से मिलती है बच्चों को संस्कार और संस्कृति की सही दिशा

- दानाओली स्थित दिगंबर खंडेलवाल जैन मंदिर में बाल संस्कार शिविर प्रारंभ

less than 1 minute read
Google source verification
धार्मिक शिविर से मिलती है बच्चों को संस्कार और संस्कृति की सही दिशा

धार्मिक शिविर से मिलती है बच्चों को संस्कार और संस्कृति की सही दिशा

ग्वालियर. भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय क्रमांक 2 के अंतर्गत जैन मिलन युवा नेमिनाथ शाखा दाना ओली के तत्वाधान में सात दिवसीय जैन बाल संस्कार शिक्षण व योग शिविर गुरुवार से दाना ओली स्थित दिगंबर खंडेलवाल जैन मंदिर में प्रारंभ हुआ। जैन संस्कार शिविर का शुभारंभ महेंद्र जैन ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल थे। इस मौके पर बच्चों को ्रशिविर में अध्ययन करने के लिये किट का विमोचन भी किया गया। मंगला चरण नृत्य लिपिका जैन व स्वागत नृत्य अनुष्का जैन, पीयू तन्य व सिध्दि जैन ने किया। मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ जैन संस्कार के बीज भी रोपण करें। शिक्षा के साथ जैन धार्मिक संस्कार जीवन में बहुत जरूरी है। बच्चे अपने संस्कार भुलाते जा रहे है। बच्चों को संस्कार और संस्कृति की सही दिशा समाज के धार्मिक शिविरों के माध्यम से मिलती है।

इनकी मिलेगी शिक्षा
जैन बाल संस्कार शिक्षण शिविर में बच्चे, महिलाएं एवं बालिकाओं को अल-अलग प्रशिक्षण एवं जैन धर्म की शिक्षा भी शिक्षा दी जाएगी। शिविर में ग्वालियर जैन धर्म के गुरु विजय कुमार जैन, विद्वान शुद्धात्म प्रकाश जैन, पवन शास्त्री, मंजू जैन, अनुप्रेक्षा जैन एवं योगाभ्यास शीतल जैन आदि प्रतिदिन योगाभ्यास, देवदर्शन की विधि, पूजन की विधि और शिविर में बच्चों को ज्ञान और संस्कार संस्कृति की शिक्षा प्रदान करेंगे। शिविर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से योगाभ्यास, 7 बजे से भगवान का सामूहिक अभिषेक-पूजन, सुबह 7.40 से म्यूजिकल प्रार्थना के साथ सुबह 8 बजे से कक्षाएं व सामूहिक कक्षा ज्ञानवर्धक कार्यक्रम होगा।