
ग्वालियर/श्योपुर। कृषि उपज मण्डी में सोमवार को तब एक व्यापारी के कांटे पर हंगामा हो गया। जबकि उड़द की तौल के दौरान किसानों ने अधिक उड़द की तौल पकड़ी। 60 किलो के कट्टे पर 2 किलो तक अधिक उड़द की तौल पकड़ में आने के बाद किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी के कांटे पर चल रहा यह विवाद तब शांत हुआ जबकि मण्डी प्रशासन द्वारा पुलिस को बुलाया गया।
मामले के अनुसार सोमवार को रमेश मीणा और गगन शर्मा उड़द की उपज विक्रय के लिए मण्डी में लेकर गए। जहां पर उन्होंने जेके ट्रेडिंग कंपनी के कांटे पर उड़द की फसल की विक्री की। विक्री के दौरान उड़द की फसल 60 किग्रा पर 2 किलो अधिक तौली गई, जब शक हुआ, तब उन्होंने कांटे को चैक किया और तुले हुए कटटों को फिर से तौला तो किसी में 1 किलो 700 ग्राम तो किसी में और अधिक उडद अधिक निकली।
इसके बाद भी हम्मालों के द्वारा दादागिरी की गई। जिसके बाद किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी के कांटे पर आधा घण्टे तक हंगामा चलता रहा, इसदौरान और किसान भी एकत्रित हो गए और बात मुंहबाद तक पहुंच गई। मामले का पता मण्डी प्रशासन को चला तो मण्डी प्रबंधनने तत्काल व्यापारी का कांटा जब्त कर लिया और मण्डी सचिव ने मामले में शिकायत पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस मण्डी में पहुंची और किसानों से तौल चोरी की शिकायत ली और मामला शांत कराया। हालांकि मामले में अभी इससे आगे कार्यवाही नहीं की गई है। बताया गया है कि कंाटे को मण्डी प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है, जिसमें कि किसानों से अधिक तौल की जा रही थी।
हर माह आती है शिकायत
यहां बता दें कि श्योपुर मण्डी में तौल चोरी की शिकायतें ज्यादातर आती हैं। कई दफा इसको लेकर किसान और व्यापारियों के बीच विवाद हो चुका है, कई कई दिन के लिए मण्डी में तौल बंद हो चुकी है। मगर इसके बाद भी इस परेशानी से निजात के प्रयास नहीं किए गए हैं।
"एक व्यापारी के कांटे में गड़बड़ी होने की शिकायत किसानों ने की थी। जिसपर व्यापारी का कांटा जब्त कर लिया गया है ओर मामले की शिकायत भी पुलिस को करवा दी गई है। हंगामें के बाद दूसरे कांटों पर तौल शुरू हो गई थी।"
रविन्द्र सिंह कुशवाह,सचिव मण्डी श्योपुर
Published on:
25 Sept 2017 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
