4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस में घमासान, अब राकेश चौधरी का दिग्विजय सिंह पर पलटवार

दिग्विजय सिंह किस हैसियत से मेरे टिकिट का विरोध कर रहे हैं - राकेश चौधरी

less than 1 minute read
Google source verification
rakesh_choudhary.png

ग्वालियर।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है जहां एक तरफ भाजपा अंतर्विरोध से जूझ रही है तो वही कांग्रेस में भी सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। एक तरफ तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह के बयानों के बाद कांग्रेस में कलह बढ़ रही है,

दिग्विजय सिंह के बयान के बाद अब पूर्व मंत्री राकेश चौधरी ने दिग्विजय सिंह को हैसियत याद दिलाई और कहा कि दिग्विजय सिंह किस हैसियत से मेरे टिकिट का विरोध कर रहे है, क्या दिग्विजय सिंह को सोनिया गांधी या कमलनाथ जी ने अधिकृत किया है। दिग्विजय का बयान मेरा और चम्बल की जनता का अपमान है वक्त आने पर इसका बदला लिया जाएगा। राकेश चौधरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह, अजय सिंह और डॉ.गोविंद मेरी खिलाफत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रविवार को दिग्विजय सिंह ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेस में राकेश चौधरी के टिकट का विरोध किया था। चौधरी के बयान के चलते ग्वालियर चम्बल में कांग्रेस के बीच खींचतान शुरू हो गई है। वहीं आगामी उप चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें ग्वालियर चंबल में ही हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग