
congress general secretary priyanka gandhi vadra
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर में थी। जनआक्रोश रैली को संबोधित करने आई प्रियंका गांधी का यहां देसी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बुंदेली भाषा में सभी का अभिवादन किया। प्रियंका गांधी वॉड्रा ने बहनन और भैया से कहा- राम-राम। प्रियंका ने आते ही कहा कि आज हमारी राजनीति आरोप-प्रत्यारोप पर आकर टिक गई है। जनता के असली मुद्दे ही हवा हो गए हैं।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के लोगों को उन्हीं के अंदाज में भी बात कही। भाषण के शुरुआत में बुंदेली अंदाज में राम-राम किया वहीं भाषण खत्म भी बुंदेली अंदाज में किया। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि मैं बचपन से कहानी सुनती थी। मेरी दादी इंदिरा गांधी रानी लक्ष्मीबाई और महिलाओं की बहादुरी की कहानियां सुनाती थीं। लेकिन, आज वो दौर नहीं रहा। आज आरोप प्रत्यारोप की राजनीति पर सभी की नजर रहती है। जनता के असल मुद्दे ही गायब हो गए हैं।
और क्या बोलीं प्रियंका गांधी
असली मुद्दा महंगाई
प्रियंका ने कहा कि भारतीय राजनीति की नींव स्वतंत्रता के आंदोलन से जुड़ी है। उस आंदोलन को सत्याग्रह आंदोलन नाम था। यह सत्य की लड़ाई थी। तभी हमारे देश की एक परंपरा रही है। हमारे नेताओं में सरलता, सभ्यता और सच्चाई ढूंढते हैं। आज आरोप-प्रत्यारोप एक दूसरे की बुराई, हम मंच पर आकर गिनवा देते हैं। वो हमारी गिनवा देते हैं। इन सब के बीच जनता के असली मुद्दे हैं जो डूब जाते हैं। इन सब के पीछे जनता के असली मुद्दे हैं महंगाई।
घोटालों पर सवाल नहीं उठाती जनता
प्रियंका ने लोगों से कहा कि महिलाओं पर हर दिन बलात्कार होता है। आपको समझाना जरूरी है, क्योंकि सबसे ज्यादा विवेक जनता में होता है। जनता गलत फैसला नहीं लेती। आपने अपने भविष्य के लिए बड़ा फैसला करना होगा। क्या आपको पांच सालों में रोजगार मिला। किसानों की स्थिति बेहतर हुई। आपकी मेहनत का पैसा बचा। चोटे दुकानदारों के जीवन में तरक्की आई क्या? आज मैं ऐसी सरकार बनाने जनता को ही दोषी ठहराउंगी। आप नेताओं से सवाल नहीं करते हैं। 22 हजार घोषणाओं में क्या दो हजार भी पूरी हुई। आपने इस पर क्या पूछा। घोटाले की लिस्ट बढ़ने पर पूछते क्यों नहीं हैं?
अग्निवीर भर्ती हुई फेल
प्रियंका गांधी ने कहा कि सेना में भर्ती होकर रानी लक्ष्मीबाई क्षेत्र के तमाम वीर जवान सरहद पर खड़े होते हैं। लेकिन, अग्निवीर की भर्ती में क्या हो रहा है। चार साल की स्कीम आई। मुझे हरियाणा के कुछ युवाओं ने बताया कि कई लोग ट्रेनिंग से ही वापस जा रहे हैं। ऐसी स्थिति बना दी कि घर आएंगे तो किसानी से भी नहीं कमा पाएंगे। एक नौजवान मेहनत करके 10-20 हजार रुपए की ट्यूशन लगाकर पढ़ाई करता है और पटवारी भर्ती में किस तरह का घोटाला हो जाता है।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
21 Jul 2023 06:16 pm
Published on:
21 Jul 2023 06:13 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
