
12वीं की परीक्षा कराने का कांग्रेस विधायक ने किया विरोध, धरने पर बैठे
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कोराना का कहर लगातार जारी है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हंै। इन सबके बाद भी प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई। जिसके विरोध में कांग्रेस के दक्षिण से युवा विधायक प्रवीण पाठक फूलबाग मैदान पर बने गांधी पार्क में धरना देने बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
धरना के दौरान वह अपना मास्क लगाना भूल गए। यहां बतां दे कि बोर्ड परीक्षा हर साल फरवरी और मार्च में आयोजित होती है,लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बोर्ड परीक्षा की डेट को आगे बढ़ा दिया। इसके बाद कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तो सरकार ने डेट घोषित कर दी। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा में जनरल प्रमोशन छात्रों को दे दिया।
Published on:
09 Jun 2020 05:16 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
