ग्वालियर। जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती 50 साल की कोरोना संक्रमित मरीज की रविवार को मौत हो गई। उनका 25 जून से यहां पर इलाज चल रहा था। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या चार हो गई है। घासमंडी में रहने वाली यह महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। पिछले कई दिनों से बीमार होने के कारण पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो 24 जून को जेएएच के आइसालेशन वार्ड में भर्ती किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने के साथ ही कोरोना का भी टेस्ट कराया। जिसमें 25 जून को महिला पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से ही महिला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती थी। महिला की शुगर काफी बढ़ी हुई थी। इसके साथ ही महिला के फोफड़ों में निमोनिया हो गया था।