
dawing competition 2017
ग्वालियर। शहर में पत्रिका और विक्रांत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से चैंबर ऑफ कॉमर्स में १७ दिसंबर को आयोजित होने वाले ड्रॉइंग कॉम्पीटिशन में विनर बनने के लिए आपको सब्जेक्ट वाइज कल्पना के रंग भरने होंगे। जिसमें विभिन्न कैटेगरी में अलग-अलग विषय का चुनाव किया गया है। यह कॉम्पीटिशन सुबह ११.३० बजे से शुरू होगा जो १२.३० बजे तक चलेगा। ड्रॉइंग कॉम्पीटिशन की अवधी एक घंटे की होगी जिसमें प्रतिभागी को अपनी ड्राईंग पूरी करनी होगी। इस कॉम्पीटिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को समय से पूर्व आना होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
साथ ही प्रतिभागी को कलर/ब्रश/रबर/पेंसिल स्वयं लाने होंगे। वहीं पत्रिका द्वारा ड्राईंगशीट कार्यक्रम स्थल पर ही दी जाएगी। प्रबंधन द्वारा ड्राईंग स्लीप जमा करने की अंतिम तिथि १६ दिसंबर शाम पांच बजे तक रखी गई है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कक्षा एक से १२ तक के स्टूडेंट्स के लिए कैटगरीवाइज प्रतियोगिता होगी।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मोबाइल,दूसर पुरस्कार साईकिल और तीसरा पुरस्कार वॉच रखी गई है। इसके साथ ही अन्य पुरस्कार भी प्रतिभागियों को दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में चार कैटगरी रखी गई है। जिसमें ए कै टगरी जूनियर बी कैटगरी सूपर जूनियर सी कैटगरी सीनियर और डी कैटगरी सूपर सीनियर की रखी गई है। जिसमें कक्षा एक से लेकर १२ तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
ये है ड्रॉइंग कॉम्पीटिशन में स्पॉसर्स
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, आईटीएम ग्लोबल स्कूल, कॉ स्पॉन्सर वीनस पब्लिक स्कूल, राइस इंटरनेशनल स्कूल।
यह भी पढ़ें : ट्रेन आई और युवक हवा में उड़ गया, झाडिय़ों में मिला शव
बेस्ट परफॉर्मर को आकर्षक उपहार
विभिन्न कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्म करने वाले पार्टिसिपेंट्स को उपहार दिए जाएंगे। साथ ही कई सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाना होगा।
वॉट्सएप नंबर से कराएं रजिस्ट्रेशन
पार्टिसिपेट करने के लिए पत्रिका ऑफिस से फॉर्म कलेक्ट कर सकते हैं या फिर वॉट्सएप नंबर ८७७०४-५३४५१ व ९००९६-६६९०८ से रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।
"ड्रॉइंग एेसी कला है जो हमें अपने मन को अभिव्यक्त करने की आजादी देती है। इसके माध्यम से हम अपने विचारों को बयां करते हैं। बच्चों को पेंटिंग के लिए एक मंच उपलब्ध कराना पत्रिका द्वारा सराहनीय कदम है।"
दौलत सिंह चौहान, एमडी, आईटीएम यूनिवर्सिटी
Published on:
14 Dec 2017 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
