
Aadhaar Card : जिनका नहीं बना है आधार कार्ड, 30 सितम्बर से पहले बनवा लें, क्योंकि 1 अक्टूबर से 5 साल की उपर आयु के नागरिकों का नहीं बनेगा आधार कार्ड
फर्जी वोटिंग रोकने के लिए चुनाव आयोग की पहल पर वोटर आइकार्ड को आधारकार्ड से लिंक करने का काम मध्य प्रदेश में तेजी से हो रहा है लेकिन ग्वालियर जिला आधार डाटा संग्रहण व आधार लिंक के मामले में प्रदेश में काफी पीछे पर चल रहा है। अब तक जिले में महज वहीं 59.60 प्रतिशत मतदाताओं को ही आधार लिंक किया जा सका है। 40.40 प्रतिशत मतदाताओं का ही आधार डाटा हुआ संग्रहित किया जाना शेष है। जिले के 15 लाख 44 हजार 603 मतदाताओं में से 92 हजार 615 मतदाताओं को आधार संग्रह किया जा चुका है। 6 लाख 23 हजार 988 मतदाताओं का आधार संग्रहण शेष है। इनमें ग्वालियर रूरल में 88 हजार 631, ग्वालियर में 1 लाख 43 हजार 193, ग्वालियर ईस्ट में 1 लाख 65 हजार 741, ग्वालियर साउथ में 1 लाख 13 हजार 911, भितरवात में 60 हजार 283 तथा डबरा में 52 हजार 229 मतदाताओं का आधार संग्रहण शेष है।
किस विधानसभा में कितने मतदाता अधार से लिंक हुए
विधानसभा क्षेत्र डबरा में सर्वाधिक 77.26 और भितरवार 73.43 प्रतिशत मतदाताओं को आधार लिंक किया जा चुका है। ग्वालियर रूरल में 62.66 प्रतिशत, ग्वालियर साउथ में 53.54 प्रतिशत, ग्वालियर ईस्ट में 48.03 प्रतिशत तथा ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 50.05 प्रतिशत मतदाताओं को आधार लिंक किया जा चुका है।कहां कितना आधार संग्रहण शेष विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ईस्ट में 51.97 प्रतिशत, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 49.95 प्रतिशत, ग्वालियर साउथ में 46.46 प्रतिशत, ग्वालियर रूरल में 37.34 प्रतिशत, डबरा में 22.75 प्रतिशत और भितरवात में 26.57 प्रतिशत मतदाताओं का आधार संग्रहण शेष है।
यह होगा फायदा
वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने से एक से अधिक क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के रजिस्ट्रेशन की पहचान होगी। इससे एक फोटो-आधारित मतदाता लिस्ट बनाने में मदद मिलेगी, जो डुप्लीकेशंस को काफी कम करेगा। मतदाता अलग-अलग राज्यों में मतदान नहीं कर पाएंगे। देश की एक ही मतदाता सूची जारी होगी। मतदाता सूची को लेकर विवाद कम होंगे। सूची में संशोधन भी आसान होगा। चुनाव सम्बन्धी सूचना मतदाता को उसके मोबाइल पर दी जा सकेगी।
इन माध्यमों से करवा सकते हैं वोटर आईडी को आधार से लिंक
दोनों कार्ड लिंक करने के लिए राष्ट्रीय वोटर्स सर्विस पोर्टल(एनवीएसपी ) की आधिकारिक वेबसाइट ( एनवीएसपी.इन) पर जाना होगा। इसके बाद पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा। वोटर आइडी खोजने के लिए व्यक्तीगत जानकारी दर्ज करनी होगी। इपिक नंबर और राज्य की जानकारी डालनी होगाी। आधार की डिटेल डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक ओटीपी आएगी। ओटीपी दर्ज करने के बाद कार्ड लिंक हो जाएगा। ईआरओनेट के तहत सम्बिन्धत एसडीओ कार्यालय में आवेदन देकर वोटर आइकार्ड को आधार से लिंक करवाया जा सकता है। वीएचए यानी वोटर हेल्प लाइन के जरिए भी दोनो कार्ड लिंक करवाए जा सकते है। क्षेत्र के बीएलओ के जरिए भी गरुणा एप से दोनो कार्ड लिंक करवाए जा सकते हैं।
देशभर के 94.49 करोड़ मतदाओं को करना है आधार लिंक
देशभर के राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के 94 करोड 49 लाख 47 हजार 268 मतदाओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार लिंक किया जाना है। मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 36 लाख 2 हजार 856 मतदाताओं को आधार लिंक किया जाना है। अधिकारियों का कहना है सभी मतदाताओं को आधार से जोडऩे के बाद देश की एक ही मतदाता सूची जारी होगी।
Published on:
30 Nov 2022 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
