2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर से लौट रहे दर्शनार्थियों की कार पलटी, पांच गंभीर घायल

एक युवती समेत दो लोगों को सिविल अस्पताल मे ंकराया भर्ती, बेकाबू हो गई थी कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 15 Feb 2018, 5:41 PM IST

Due to returning from the temple the car of a visitor turned upside do, news in hindi, mp news, dabra news

ग्वालियर. डबरा-भितरवार रोड पर बुधवार की शाम धूमेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गईजिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को ग्वालियर इलाज के लिए भेजा गया है जबकि एक युवती समेत दो लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्वालियर के मुरार तिकोनिया पार्क निकासी मुन्नालाल वर्मा (55) वर्ष पत्नी महादेवी (52) वर्ष , बहू सीमा (32) वर्ष, नाती आयुष (12) वर्ष, नातनी खुशी (10) वर्ष को कार से लेकर डबरा आए। यहां ओमप्रकाश उसकी पत्नी मिथलेश व उसकी पुत्री आशा को लेकर सुबह भितरवार के प्राचीन धूमेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए निकला थे । दिनभर भगवान की पूजा अर्चना के बाद सभी लोग शाम के समय डबरा के लिए निकले। करीब साढ़े चार बजे डबरा-भितरवार रोड पर कार जतरथी की पुलिया के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर रोड से उतरकर खंती में जा गिरी। घटना स्थल पर भीड़ लग गई।
रोड पर निकलने वाले वाहन चालकों ने घायलों को सिविल अस्पताल डबरा पहुंचाया। पांच घायलों को 108 एंबुलेंस से ग्वालियर इलाज के लिए भेजा गया है जबकि एक किशोरी समेत दो लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमकी से डरकर पी लिया कीटनाशक

डबरा. पिछोर थानाक्षेत्र के गोडा पेमपुरा में एक युवक को एक अन्य युवक ने जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गया और घर जाकर कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे ग्वालियर जेएएच मे भर्ती कराया गया। राकेश पुत्र महाराज सिंह कुशवाह निवासी पेमपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसे बल्लू यादव ने जान से मारने की धमकी दी। जिससे डरकर उसने कीटनाशक पी लिया।

बाइक से टक्कर मारकर युवक घायल
डबरा. सिटी थानाक्षेत्र के कटारिया चौराहे के पास एक बाइक ने एक युवक संदीप पुत्र अंतर सिंह कुशवाह निवासी लिधौरा पिछोर को बाइक क्रमांक एमपी ०७ क्यू ८८८७ के चालक ने टक्कर मार दी। वहीं बिलौआ थाना क्षेत्र के वस्तरी पुलिया के पास दो लोगों ने एक युवक को जान से मारने की धमकी दी। जहेेन्द्र पुत्र रघुवर बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैकि उसे बंटी कमरिया और मोनू कमरिया ने रास्ता रोककर मारपीट कर धमकी दी।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़