16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर… तिघरा बांध में 2 साल में डूबीं 8 जिंदगियां, कच्ची पार बना डेथ पॉइंट पर सुरक्षा शून्य

शहर की प्यास बुझाने वाला तिघरा बांध अब सैलानियों के लिए मौत का बांध साबित हो रहा है। पिछले दो वर्षों के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि तिघरा में अब तक 8 सैलानियों की डूबने से दर्दनाक...

2 min read
Google source verification
tighara dam

tighara dam

ग्वालियर. शहर की प्यास बुझाने वाला तिघरा बांध अब सैलानियों के लिए मौत का बांध साबित हो रहा है। पिछले दो वर्षों के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि तिघरा में अब तक 8 सैलानियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा हादसे बांध के दूसरे छोर यानी कच्ची पार पर हो रहे हैं। इसके बावजूद बांध की सुरक्षा और मॉनिटङ्क्षरग को लेकर जिम्मेदार ङ्क्षसचाई विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब भी कोई बड़ी त्रासदी होती है, तो प्रशासन दो दिन की मुस्तैदी दिखाता है, लेकिन मामला ठंडा होते ही सब पुराने ढर्रे पर लौट आता है।

कैथा और पार गांव के निवासियों के अनुसार, बांध का कच्ची पार वाला हिस्सा बेहद खतरनाक है। यहां पानी की गहराई अचानक बढ़ती है और नीचे गहरे गड्ढे व गाद है। दो दिन पहले शनिवार (13 जून) को भी इसी कच्ची पार पर मेडिकल छात्रों की टोली को मस्ती करते देखा गया था, जहां दो होनहारों का दर्दनाक अंत हो गया। इससे ठीक 20 दिन पहले भी इसी जगह तारागंज के दो युवकों की डूबने से जान चली गई थी। सबको पता है कि यह इलाका डेथ पॉइंट बन चुका है, लेकिन यहां न तो कोई बैरिकेङ्क्षडग है और न ही सुरक्षा गार्डों की तैनाती।

आपदा मित्र बना देसी गोताखोर, अब तक 5 शव तलाशे

तिघरा बांध की अथाह गहराई में जब आधुनिक कैमरों और उपकरणों से लैस सरकारी रेस्क्यू टीमें हार मान जाती हैं, तब भगपुरा निवासी विजय ङ्क्षसह कुशवाह देवदूत बनकर सामने आते हैं। पेशे से पत्थर तोडऩे की मजदूरी करने वाले विजय ङ्क्षसह ने ही 13 जून को 35 फीट गहरे ठंडे पानी में गोता लगाकर मेडिकल छात्र आयुष का शव ढूंढा था। विजय ङ्क्षसह पिछले 3 साल में रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर तिघरा और महेदपुर डैम से 5 शव निकाल चुके हैं। वे पानी के भीतर बिना किसी ऑक्सीजन सिलेंडर के 12 से 15 मिनट तक अपनी सांस रोक सकते हैं, इसलिए हर बड़े हादसे के समय प्रशासन सबसे पहले विजय ङ्क्षसह को ही याद करता है।

तिघरा: दो साल में निगल लीं 8 जिंदगियां

  • 13 जून 2026 : जीआरएमसी के एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र गोपाल अग्रवाल और आयुष श्रीवास्तव की डूबने से मौत।
  • 25 मई 2026: तारागंज निवासी मोहित उर्फ बाबू रजक (25) और अभिषेक सगर (24) की नहाते समय डूबने से मौत।
  • 14 अक्टूबर 2024: खासगी बाजार निवासी 24 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी गोङ्क्षवद जायसवाल की मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मौत।
  • 10 सितंबर 2024: बांध में मछली पकडऩे उतरे जीतू कुशवाह की डूबने से गई जान।
  • 24 अगस्त 2024: पिकनिक मनाने आए गड्ढे वाला मोहल्ला निवासी सनी कुशवाह की डूबने से मौत।
  • 31 जुलाई 2024: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया जीतू डूबा और उसकी मौत हो गई।

पुलिस का तर्क

कच्ची पार हिस्से पर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित और खतरनाक है। लोग गाडिय़ों से वहां न पहुंच सकें, इसलिए हमने उस तरफ जाने वाले कच्चे रास्तों को जेसीबी से खुदवा दिया है। साथ ही जगह-जगह खतरे के चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
शिवराम कंसाना, थाना प्रभारी, तिघरा

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग