4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीजन का पहला कोहरा छाया, 500 मीटर के बाद कुछ नजर नहीं आ रहा था, दिन में भी रही ठंडक

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, रात का तापमान सामान्य ऊपर रहेगा, ठिठुरन नहीं बढेगी बदला मौसम का मिजाज

2 min read
Google source verification
सीजन का पहला कोहरा छाया, 500 मीटर के बाद कुछ नजर नहीं आ रहा था, दिन में भी रही ठंडक

सीजन का पहला कोहरा छाया, 500 मीटर के बाद कुछ नजर नहीं आ रहा था, दिन में भी रही ठंडक,सीजन का पहला कोहरा छाया, 500 मीटर के बाद कुछ नजर नहीं आ रहा था, दिन में भी रही ठंडक,सीजन का पहला कोहरा छाया, 500 मीटर के बाद कुछ नजर नहीं आ रहा था, दिन में भी रही ठंडक

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बुधवार को शहर का मौसम बदल गया। शहर में सुबह घना कोहरा छाया। इस कारण 500 मीटर के नीचे आ गई। 500 मीटर बाद कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। वाहन धीमी गति के साथ चले और हेडलाइट भी जलानी पड़ी। सीजन का पहला कोहरा छाया था। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 48 घंटे बाद नजर आएगा। इस कारण फिर से बादल छाएंगे। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। इस वजह से ठिठुरन कम रहेगी। हालांकि दिन में ठंडक रहेगी।

बीते दिनों में शहर में पांच मिमी बारिश हो चुकी है। बुधवार को बारिश का सिलसिला थम गया। सुबह लोगों की आंख खुली तो घना कोहरा छाया हुआ था। सूर्य उदय के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ। सुबह आठ बजे तक मध्यम कोहरा छाया रहा है। सीजन का पहला कोहरा छाया। लोगों ने कोहरे के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) अधिक रहा। इस कारण रात में ठंडक कम रही, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 0.2 डिसे कम रहा। इससे दिन में ठंडक रही।

ये सिस्टम सक्रीय, जिससे बिगड़ा है शहर का मौसम

- जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। मध्य राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना है। एक चक्रवातीय घेरा अरब सागर में बना हुआ है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है।

- अंडमान निकोबार के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। बांग्लादेश के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे पूर्वी हवा भी चल रही है।

- हवा में पर्याप्त मात्रा में नमी मौजूद है। इस वजह से हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।

अधिकतम तापमान-26.6 डिसेन्यूनतम तापमान-14.4 डिसे

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 16.8

08:30 १7.0

11:30 23.2

14:30 २5.617:30 23.4