2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन मनाने मायके आई महिला से घर में घुसकर गैंगरेप, एक आरोपी पकड़ाया, दो फरार

सोते वक्त में घर में घुसे आरोपियों ने पहले तो महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, पीड़िता के परिजन के पहुंचने पर भागने लगे आरोपी, एक को पकड़कर लोगों ने जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा।

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर के घाटीगांव में महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके आई थी जहां तीन लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी हैवानियत की इस वारदात को अंजाम देकर भाग पाते इससे पहले ही महिला के परिजन घर पहुंच गए और भाग रहे आरोपियों में से एक को पकड़कर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल बाकी के दो आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक 40 साल की विवाहित महिला रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके आई थी। रात के वक्त महिला घर पर अकेली थी और सो रही थी उसका भाई खेत पर रखवाली करने गया था और भाभी मायके गई हुई थी। तभी रात को करीब दो बजे तीन आरोपी लोकेन्द्र, रूस्तम और इंद्रभान गुर्जर घर में घुसे और महिला को पकड़ लिया। महिला शोर न मचा पाए इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें- 'मैं सिर्फ 30 साल तक ही जीना चाहता था, मिस यू सिद्धू मूसेवाला' होटल संचालक ने किया सुसाइड


एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा
आरोपी महिला के साथ हैवानियत कर भाग पाते इससे पहले ही कुछ आहट मिलने के कारण पीड़िता के दूसरे भाई की पत्नी घर पहुंच गई। उसने आरोपियों को देखा तो शोर मचाया जिससे लोग जमा हो गए और भाग रहे तीनों आरोपियों में से इंद्रभान गुर्जर नाम के आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की, घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को घायल हालत में पड़ा मिले जिसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर बाकी के दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

देखें वीडियो- नशे में लड़की ने रोड पर लगाए ठुमके, थम गया ट्रैफिक

Story Loader