
खेल मैदान, जिम, वेयरहाउस-एग्रीकल्चर यूनिट स्थापित कर सकती हैं ग्राम पंचायत, बजट मिला
धार. जिला पंचायत का पहला साधारण सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। इसमें विभिन्न ङ्क्षबदुओं पर चर्चा की गई। खासतौर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के प्रस्तावों समेत अन्य मामलों पर सदस्यों ने अपनी बात रखी। बैठक में मनरेगा कार्य में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा जल जीवन मिशन और छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर भी सम्मेलन के दौरान अधिकारियों पर जिपं सदस्य जमकर बरसे। वहीं निर्माण कार्यों के भी प्रस्ताव लिए गए।
साधारण सम्मेलन की अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष संगीता पटेल सहित जिपं सदस्य मौजूद थे। जिपं सीइओ केएल मीणा ने एजेंडे के ङ्क्षबदुओं को सम्मेलन में रखा। इसके बाद चर्चा शुरू हुई। शुरूआत में पहले ङ्क्षबदु में जिपं सीइओ मीणा ने कहा कि १५ वित्त का ५२१.७६ लाख रुपए का बजट इस वर्ष के लिए आया है। इसमें दो अलग-अलग मद के फंड है। इसमें स्वच्छता, पेयजल और निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव सदस्यों से मांगे हैं, लेकिन अधिकांश जगह से प्रस्ताव नहीं आए थे। बैठक में जिपं सदस्यों ने प्रस्ताव जमा करवाए।
आत्मनिर्भर पंचायत पर काम कर सकेंगे
इस बजट से कार्ययोजना बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाना है। इस कारण ५२१.७६ लाख रुपए में अनटाइड फंड २०८ लाख रुपए से ग्रापं में प्लेग्राउंड, जिम, एग्रीकल्चर यूनिट, बस स्टैंड, यात्री प्रतिक्षालय, वेयर हाउस निर्माण जैसे प्रस्ताव दे सकते हैं। यह पहला मौका है जब ग्रापं को आत्मनिर्भर और टैक्स कलेक्शन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के निर्माण किए जा सकते हैं। जबकि टाइड में पेयजल के लिए १५६ और स्वच्छता के लिए १५६ लाख रुपए के प्रस्ताव मंगवाए गए हैं। सीइओ ने कहा कार्यायोजना के लिए वक्त काफी कम है, यदि कार्ययोजना नहीं भेजी जाती है तो बजट लैप्स हो जाएगा।
सड़क निर्माण पर प्रतिबंध
बदनावर से जिपं सदस्य अशोक डावर ने सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। इस पर सीइओ ने कहा सड़क निर्माण के काम पर अभी कोई गाइडलाइन नहीं है। जिपं सदस्य डावर ने कहा गांव में सबसे ज्यादा आवश्यकता सड$क निर्माण के है। लेकिन इस पर काम नहीं हो पा रहा है।
छात्रावास में नहीं रहते अधीक्षक
मनावर से जिपं सदस्य गणेश जर्मन ने कहा छात्रावासों में अधीक्षक नहीं रहते। बच्चे अकेले ही रहते हैं। अव्यवस्थाओं के कारण बच्चों को परेशान होना पड़ता है। एसी ट्राइबल को व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। गांवों में बिजली संकट और शिकायत पर ध्यान नहीं देने की भी शिकायत सीइओ के समक्ष की है।
सभापति को नहीं बुलाया
महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति व जिपं सदस्य टीना पीपलीपाड़ा ने कहा विभागीय बैठक १७-१८ अक्टूबर को बुलवाई गई थी। लेकिन सभापति होने के नाते मुझे ही सूचना नहीं दी। बैठक निरस्त करने के बजाय बैठक कर ली। उन्होंने कहा ग्रापं खेरवास में आंगनवाड़ी भवन और ग्रापं बोरदा में पीएचई का काम अधूरा पड़ा है। सीइओ ने कहा सूचना नहीं देने वाले संबंधित कर्मचारी को शोकॉज नोटिस जारी किया है।
काकनवानी आदर्श ग्रापं
बैठक में निर्माण कार्यों के लोकार्पण के दौरान शिलान्यास पत्थर में जिपं सदस्य शिखा सोनगरा का नाम नहीं जोडऩेे पर नाराजगी जताई। जिपं सदस्य मनोज गौतम ने कहा दबाव में जनप्रतिनिधियों के नाम नहीं हटाए जाएं। काकनवानी आज आत्मनिर्भर पंचायत है। इसी तर्ज पर सुलावड़ को डेवलप करना चाहते हंै। लेकिन मॉनीटङ्क्षरग नहीं मिल रही है।
पतियों ने संभाली कुर्सियां : महिला सशक्तिकरण को लेकर लाख दावे हो, लेकिन राजनीति में पर्दे के पीछे से पत्नियों का सारा काम पति करते नजर आते हैं। शुक्रवार को सम्मेलन में भी जिपं महिला सदस्यों के साथ पति भी सम्मेलन में डटे थे। इतना ही नहीं पति ही अपने हिसाब से प्रस्ताव और मुद्दों पर बात करने के लिए आगे करते देखे गए।
Published on:
28 Oct 2022 10:50 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
