
ग्रूम की पसंद बनी रजवाड़ी, राजस्थानी और एथनिक शेरवानी, डिजाइनर्स ने अकबर पैटर्न में किए एक्सपेरीमेंट
ग्वालियर.
शादियों की शुरुआत हो चुकी है। हर बार से अलग इस बार ग्रूम अपने ड्रेस कलेक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यह पहला मौका है जब ब्राइडल की तरह ही ग्रूम भी अपने लुक को लेकर सीरियस हैं और चूजी हुए हैं। उनका शेरवानी से लेकर ज्वैलरी, साफा, जूती तक के नए पैटर्न पर फोकस है। अधिकतर ग्रूम रजवाड़ी, राजस्थानी, एथनिक और अकबर पैटर्न को पसंद कर रहे हैं। चारों कैटेगरी में कलर कॉम्बिनेशन है। इसमें डिजाइनर्स ने डार्क मेहरून, गोल्डन, डार्क ग्रीन, टीच कलर, नेवी ब्लू कलर शामिल किए हैं।
ग्रूम को अलग लुक देने हमने किए एक्सपेरीमेंट
फैशन डिजाइनर सोनू मलालिया ने बताया कि इस बार देशभर के फैशन डिजाइनर्स ने रजवाड़ी, राजस्थानी, एथनिक और अकबर पैटर्न पर काम किया है, जो ग्रूम की पसंद बने हुए हैं। सबसे ज्यादा एक्सपेरीमेंट अकबर पैटर्न पर किए गए हैं। अन्य पैटर्न टू पीस में है, जबकि अकबर पैटर्न थ्री पीस में है। इस बार ग्रूम ने सारी चीजें फैशन डिजाइनर से ही डिजाइन कराई हैं। हमने उनकी शेरवानी के साथ ही ज्वैलरी, जूती, साफा तक का डिजाइन किया है। डिजाइनर्स ने सभी पर काफी एक्सपेरीमेंट किए हैं, जो ग्रूम के लुक को उनके ही बजट में सभी से अलग बनाएगा।
ग्वालियर में बनी ड्रेस जा रहीं बाहर
डिजाइनर्स के अनुसार अपनी ड्रेस को लेकर ग्रूम अब कॉन्सियस हुए हैं। उनका परसेंटेज ग्वालियर में बढ़ा है। अभी तक कुछ पसरेंट यंगस्टर्स मेट्रो सिटीज से अपनी ड्रेस डिजाइन कराते थे, लेकिन अब ग्वालियर के फैशन डिजाइनर्स से ही वे ड्रेस डिजाइन करा रहे हैं। यहां तक की ग्वालियर से बनी ड्रेस बाहर जा रही हैं। समय के साथ फैशन में ग्वालियर आगे निकल रहा है।
ये हैं खास पैटर्न
1. रजवाड़ी पैटर्न- शेरवानी में सिल्क का काम किया गया है। डार्क मेहरून और गोल्डन का कॉम्बिनेशन है। इसमें जरी, रेशम और कुंदन वर्क किया गया है।
2. राजस्थानी पैटर्न- इसमें बनारसी फैब्रिक गोटापट्टी वर्क किया गया है। ग्रीन और मेहरून का कॉम्बिनेशन रखा गया है।
3. एथनिक पैटर्न- वेलवेट और सिल्क का काम किया गया है। सभी डार्क कलर का यूज है। इसमें डार्क मेहरून, ग्रीन, नेवी ब्लू लिए गए हैं। शेरवानी में जरकिन, रेशम, कुंदन वर्क किया गया है।
4. अकबर पैटर्न- यह थ्री पीस कॉन्सेपट है। इसमें डिजाइन घेर वाला पैटर्न होता है। नीचे चूड़ीदार पजामा होता है। शेरवानी में सभी लाइट कलर का यूज होता है। इसमें गोल्डन, क्रीम, पीच कलर शामिल हैं। ऊपर से जैकेट डार्क कलर में होती है। इसमें एक्सपेरीमेंट ज्यादा किए गए हैं। इसमें टोटल कुंदन वर्क होता है।
Published on:
18 Nov 2021 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
