4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali special: पहले गरीबों के घर पहुंचाते हैं मिठाई फिर खुद जलाते हैं दीये

group of people helps poor families on diwali: संगठन के लोग पिछले 11 साल से ऐसे ही परिवारों को तलाश कर उन्हें खील, मिठाई, कपड़े तथा राशन देने के बाद ही अपने घरों में दीपोत्सव मनाते आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Diwali special: पहले गरीबों के घर पहुंचाते हैं मिठाई फिर खुद जलाते हैं दीये

group of people helps poor families on diwali,group of people helps poor families on diwali,Diwali special: पहले गरीबों के घर पहुंचाते हैं मिठाई फिर खुद जलाते हैं दीये

अब्दुल शरीफ @ भिण्ड

जो दान करे वही धन का असली मालिक बाकी, तो सब चौकीदार हैं। ये पंक्तियां भिण्ड के नवजीवन सहातार्थ संगठन पर सटीक लग रहीं हैं। गरीब परिवारों के अलावा नि:शक्त तथा अन्य जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कराहट देखकर ही संगठन के सदस्यों के चेहरे पर तबस्सुम की लकीर उभरती है। संगठन के लोग पिछले 11 साल से ऐसे ही परिवारों को तलाश कर उन्हें खील, मिठाई, कपड़े तथा राशन देने के बाद ही अपने घरों में दीपोत्सव मनाते आ रहे हैं।

संगठन संचालिका नीतेश जैन पत्नी अमित जैन निवासी सुभाषनगर मेला मैदान के निकट भिण्ड ने इसकी शुरूआत वर्ष 2009 से एक बेहद गरीब और हादसे में नि:शक्त हुए व्यक्ति को उसके परिवार की आजीविका सुचारू रखने के लिए दुकान खुलवाकर की थी। वीरेंद्र वाटिका के पास स्थित उक्त युवक संगठन की मदद के बाद अब दुकान के सहारे परिवार का लालन पालन कर रहा है। शहर के ही सीतानगर इलाके में कैंसर रोग से ग्रसित व्यक्ति के परिवार की आजीविका के लिए भी दुकान संचालित कराई। लिहाजा परिवार उस दुकान के संचालन से दूसरों का मोहताज नहीं है। शहर के अटेर रोड निवासी बृजेश गोस्वामी कार चालक की नौकरी करते थे। वर्ष 2011 में एक सडक़ हादसे के दौरान सिर में शीशे के टुकड़े फंसे रह जाने से अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। नवजीवन सहातार्थ संगठन ने इस परिवार को भी दुकान संचालित करा दी है। परिवार के बच्चों को दीपावली से एक दिन पूर्व मिठाई, कपड़े और खील -गटटे तथा राशन उपलब्ध कराया जाता है।

यूं करते हैं सहयोग

संगठन किसी शासकीय अनुदान पर नहीं बल्कि समाज के ही उन जागरुक लोगों के बूते पर लोगों की मदद करता आ रहा है जो हर माह अपने घर खर्च के रुपयों से पैसे बचाकर बड़ी धनराशि जमा कर रहे हैं। संगठन के सदस्य अतुल किशन ग्वालियर, मयंक कुमार ग्वालियर, आलोक दैपुरिया भिण्ड, डॉ. अंशु मिश्रा, रैनू जैन, शुभम जैन, मुकेश पवैया, आकाश मुंबई, मुकेश कुमार इंडोनेशिया, डॉ. वीसी जैन, डॉ. रविकांत जैन, रूबी दिल्ली, पिंकूू शर्मा भिण्ड एवं निशा दिल्ली हर महीने एक विशेष राशि संगठन के नाम जमा कर देते हैं। जिसे जरूरतमंदों पर खर्च करते हैं। इससे पूर्व ऐसे परिवार तलाश किए जाते हैं जिन्हें मदद की जरूरत है।

नेत्रहीन परिवार की जिंदगी में बिखेरी रोशनी
नवजीवन संगठन के सदस्य प्रति वर्ष दीपावली पर ही नहीं बल्कि भिण्ड विकास खण्ड के मुकुटपुरा निवासी रामशरण सिंह चौहान के छह सदस्यीय परिवार को प्रति माह महीने भर का राशन भी उपलब्ध कराते आ रहे हैं। नेत्रहीन पति, पत्नी तथा चार बेटियों में से एक बेटी का विवाह का शहर के समाजसेवी राजेश शर्मा द्वारा कराया गया। शनिवार को संगठन के सभी सदस्य शहर के नवीन गल्ला मंडी एवं विश्रामगृह के पास स्थित झुग्गी झोंपड़ी में रहे रहे दर्जन भर परिवारों के बीच पहुंचे जहां बच्चों को कपड़े, मिठाई, खील तथा मुखिया को राशन भेंट किया।