4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरदबल, देवेंद्र शर्मा बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरदबल, देवेंद्र शर्मा बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

2 min read
Google source verification
devendra

Congress

ग्वालियर। प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश की समन्वय समिति बनाई है,जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चेयरमैन का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ग्वालियर में लंबे समय से रिक्त पड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर आखिरकार मंगलवार को नियुक्ति कर ही दी। प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र शर्मा को मनोनीत किया है।

यह भी पढ़ें : रात होती तो तय थी तबाही: आग का गोला बन दौड़ रही थी AP AC EXPRESS, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर

देवेन्द्र शर्मा अब ग्वालियर के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी पारी शुरू करेंगे। उल्लेखनीय है कि वह इससे पहले पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय भी चुनाव लड चुके हैं। मंगलवार दोपहर को प्रदेश कांग्रेस ने 20 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है जिसमें जिलाध्यक्ष के रूप में देवेन्द्र शर्मा का नाम भी है। आपको बता दें कि २८ नवंबर २०१६ को नोटबंदी के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट दर्शन सिंह का निधन हो गया था। तभी से यह पद रिक्त पड़ा था।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर शहर में फैला इस बीमारी का भयंकर प्रकोप ३ हजार लोग हुए बीमार

हालांकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश अग्रवाल इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे। लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। यह फेरबदल कर्नाटक चुनाव के ठीक बाद में हुआ है।

यह भी पढ़ें : एसपी के बाद कलेक्टर को भी किया हटाया, अशोक वर्मा बने नए कलेक्टर

कांग्रेस में खुशी की लहर
ग्वालियर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। साथ ही भाजपा में खबबली की स्थिति पैदा हो गई है। क्योकि देवेंद्र शर्मा जमीन से जुड़े एक अच्छे कार्यकर्ता बताए जाते है। देवेंद्र शर्मा की नियुक्ति की सूचना मिलते ही शहर में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।