17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE : ग्वालियर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर 1 लाख 27 हजार मतों से आगे,जीत तय

शहर के एमएलबी कॉलेज में हो रही है मतगणना,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

2 min read
Google source verification
lok sabha election result 2019

LIVE : ग्वालियर लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू,जानिए कौन प्रत्याशी है आगे

ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू हो गई है। यहां से भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। मतगणना स्थल पर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रदेश की इस सीट पर हर किसी की निगाह लगी है। ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा सीटों की गणना गुरुवार सुबह 8 बजे से एमएलबी कॉलेज परिसर में और शिवपुरी जिले की दो विधानसभा सीटों के मतगणना भी सुबह 8 बजे से स्नातकोत्तम महाविद्यालय परिसर में शुरू हो गई है। पूरी मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी, ताकि हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सके।


mp.patrika.com पर देखिए live updates


LIVE UPDATES

7.00 pm

ग्वालियर से विवेक की जीत लगभग तय,कांग्रेसी मायूस

6.00 pm

ग्वालियर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर 1 लाख 27 हजार मतों से आगे

5.00 pm

एमएलबी कॉलेज में मतगणना ,रोड पर सन्नाटा

4.00 pm

ग्वालियर से विवेक नारायण शेजवलकर 90000

ग्वालियर: आठवें और नौंवे राउंड का अधिकृत परिणाम आने वाला है। अभी 69926 से भाजपा आगे है। 275074 वोट विवेक शेजवलकर को, अशोक सिंह को 205148 वोट मिले हैं।

1.50 pm

भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर 5 वे राउंड में 43 हजार से आगे

1.00 pm

भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर की 4 राउंड की गिनती में जीत का अंतर घटा।

12.30 pm

भाजपा के विवेक नारायण शेजवलकर 25000 मतो से आगे।

12.00 am

तीसरे राउंड के बाद की स्थिति भाजपा को 74436, कांग्रेस को 63702 और बसपा को 22728 मत मिले।

11.00 am

भाजपा प्रत्याशी से 23000 मतों से आगे

10.30 am

विवेक शेजवलकर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह से दूसरे राउंड में भी पीछे।

10.00 am

पहला राउंड
अशोक सिंह 3315
विवेक शेजवलकर 2700

9.00 am

पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह 217 वोटों से आगे।


8.16 am
पुलिस के बड़े अफसर भी मतगणना स्थल पर तैनात हैं।


8.05 am
मतगणना स्थल पर मतगणना शुरू,चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस।


8.00 am
मतगणना स्थल के बाहर मतदाताओं की भीड़।


7.30 am
मतगणना स्थल पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी भी पहुंचे।


7.15 am
मतगणना स्थल पर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू।

24 चक्र में ग्वालियर पूर्व विधानसभा में

मतों की गणना के लिए विधानसभा के हिसाब से चक्रों का निर्धारण किया गया है। तय कार्यक्रम के हिसाब से सबसे ज्यादा 24 चक्र में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मतों की गिनती होगी,जबकि सबसे कम 19-19 चक्र में डबरा और भितरवार विधानसभा के मत गिने जाएंगे। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात भी किया गया है।

इन पर है गिनती का दारोमदार
-ग्वालियर ग्रामीण के एआरओ राघवेन्द्र पांडेय पर जिम्मेदारी है।
-ग्वालियर के एआरओ रिंकेश वैश्य हैं।
-ग्वालियर पूर्व के एआरओ केके सिंह गौर हैं।
-ग्वालियर दक्षिण के एआरओ सीबी प्रसाद हैं।
-भितरवार के एआरओ अशोक चौहान हैं।
-डबरा की एआरओ जयति सिंह हैं।
-करैरा के एआरओ अरविंद वाजपेई हैं।
-पौहरी के एआरओ सौरभ मिश्रा हैं।
-ईटीपीबीएस-पीबी मतों की गणना एआरओ अश्विनी रावत के निर्देशन में होगी।

इतने चक्र में गिने जाएंगे मत
-ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के 271 मतदान केन्द्र पर डले मतों की गणना 20 चक्र में होगी।
-ग्वालियर विधानसभा के 312 मतदान केन्द्र पर डले मतों की गणना 23 चक्र में होगी।
-ग्वालियर पूर्व विधानसभा के 332 मतदान केन्द्र पर डले मतों की गणना 24 चक्र में होगी।
-ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के 286 मतदान केन्द्र पर डले मतों की गणना 21 चक्र में होगी।
-भितरवार विधानसभा के 266 मतदान केन्द्र पर डले मतों की गणना 19 चक्र में होगी।
-डबरा विधानसभा के 255 मतदान केन्द्र पर डले मतों की गणना 19 चक्र में होगी।
-करैरा विधानसभा के 309 मतदान केन्द्र पर डले मतों की गणना 23 चक्र में होगी।
-पौहरी विधानसभा के 294 मतदान केन्द्र पर डले मतों की गणना 21 चक्र में होगी।