
अलर्ट : एमपी के इस शहर में 24 घंटे में होगी झमाझम बारिश,मौसम वैज्ञानिक ने की यह भविष्यवाणी
ग्वालियर। शहर में बुधवार को सुबह करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। दिनभर ठंडी हवाएं चलने से गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं बारिश से अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को 6.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
इस बार अगस्त माह में अभी तक 184.4 और सीजनल बारिश 569.2 एमएम दर्ज की गई है। सुबह साढ़े 10 बजे शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हुई और 11बजे के बाद झमाझम बारिश होने लगी। लगभग डेढ़ घंटे की बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटे में शहर के अलावा ग्वालियर चंबल संभाग में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं इन क्षेत्र में झमाझम बारिश भी हो सकती है।
दिन का तापमान कम, रात का बढ़ा
मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों तापमान भी ऊपर नीचे हो रहा है। बुधवार को दिन के तापमान में जहां 3.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, वहीं रात का तापमान बढ गया।
।ंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 और 24.0 डिग्री दर्ज हुआ।
आज भी हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया कि वैसे तो सिस्टम कुछ हल्का हो रहा है, इसके बावजूद अगले चौबीस घंटे में बारिश होने की उम्मीद है।
Published on:
23 Aug 2018 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
