27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हीराकुंड का एसी खराब, यात्रियों ने हंगामा करके चार बार की चेन पुलिंग, फिर भी नहीं हो सकी ठीक

दोपहर में प्लेटफॉर्म एक पर आई ट्रेन में यात्रियों ने कहा अमृतसर से खराब है एसी दोपहर 3.15 बजे यात्रियों ने पांच मिनट तक रोकी ट्रेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 4 Jun 2019, 6:35 AM IST

train

हीराकुंड का एसी खराब, यात्रियों ने हंगामा करके चार बार की चेन पुलिंग, फिर भी नहीं हो सकी ठीक

ग्वालियर. गर्मी बढ़ते ही इन दिनों ट्रेनों के एसी भी काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानी आ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दिन के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को रही है। ऐसा ही कुछ सोमवार को हीराकुंड एक्सप्रेस में देखने को मिला। आगरा से झांसी की ओर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस में एसी बंद होने की सूचना कंट्रोल से डिप्टी एसएस को दोपहर में आई। इसके बाद डिप्टी एसएस ने आरपीएफ और इलेक्ट्रीकल विभाग को सूचना दी। ट्रेन प्लेटफॉर्म एक पर दोपहर 3.15 बजे आई। इस ट्रेन के बी- 1 कोच का एसी बंद था। ट्रेन के रुकते ही कोच के अंदर से उतरे यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि रेलवे ने मजाक बनाकर रख लिया है। एसी कोचों में घंटों तक एसी बंद होने के बाद इसमें सुधार नहीं होता है। रेलवे के इलेक्ट्रीकल के इंजीनियर ने कोच में जाकर एसी सुधारने का प्रयास किया, लेकिन एसी शुरू नहीं हो सका। इतने में टे्रन चलने लगी। एसी बंद होने पर यात्रियों ने पांच मिनट में चार बार चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद भी यात्री नहीं माने। आखिर में यात्रियों को गर्मी में ही सफर करना पड़ा।

झांसी में ठीक होने का दिया आश्वासन
यात्री सुखविंदर और हरविंदर ने बताया कि ट्रेन का एसी अमृतसर से ही खराब है। यह कूलिंग नहीं कर पा रहा है। इसके बाद यात्रियों ने काफी हंगामा किया तो रेलवे के इंजीनियरों ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि ट्रेन का एसी झांसी में ठीक हो जाएगा। इसके चलते लोग गर्मी में ही इस ट्रेन से रवाना हुए।