2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP की इस हॉकी खिलाड़ी कृष्णा को मिलेगा ‘पंख’ खेल पुरस्कार

मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं ग्वालियर की कृष्णा शर्मा को 'पंख' खेल उपलब्धि पुरस्कार 2024 मिलेगा। पुरस्कार समारोह 20 फरवरी को सुबह 11.15 बजे से भोपाल में जहांगीराबाद स्थित राज्यपाल भवन के सामने स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा...

less than 1 minute read
Google source verification
hockey_player_krishna_gwalior_mp_got_pankh_khel_puraskar_cm_mohan_yadav_give_honor_in_kushabhau_sabhagar_program_bhopal.jpg

मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं ग्वालियर की कृष्णा शर्मा को 'पंख' खेल उपलब्धि पुरस्कार 2024 मिलेगा। पुरस्कार समारोह 20 फरवरी को सुबह 11.15 बजे से भोपाल में जहांगीराबाद स्थित राज्यपाल भवन के सामने स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। विजेताओं को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार प्रदान करेंगे।

नाका चन्द्रवदनी निवासी माया शर्मा और सुनील शर्मा की बेटी कृष्णा हाल में नीदरलैंड्स से सब जूनियर गल्र्स हॉकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करके लौटीं हैं। कृष्णा ने इंडिया सब जूनियर, एमपी जूनियर और सब जूनियर के अलावा खेलो इंडिया में भी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्तमान में हॉकी अकादमी में कोच वंदना उइके और परमजीत ङ्क्षसह से हॉकी की बारीकियों को सीख रही हैं।

ये भी पढ़ें :खेलने-कूदने में बचपन गुजारने वाले विद्यासागर' कैसे बने महान संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

ये भी पढ़ें :हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, जबलपुर से दिल्ली-अहमदाबाद-मुंबई के लिए 1 मार्च से उड़ान भरेंगी नई फ्लाइट