
ग्वालियर. नवरात्र में देवी पांडालों में माता के कई स्वरूपों को देखा होगा, लेकिन ग्वालियर में ऐसे स्थान भी हैं जहां चैतन्य रूप में 9 देवियां नजर आती हैं। यहां मां का मूल स्वरूप उमा के रूप मेें रहता है, पर ये देवी मां के नौ अवतारों के रूप में दिखाई देती हैं। ये झाकियां प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाती है। सोमवार को ये चैतन्य देवियां सागर ताल रोड स्थित सामुदायिक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि के सेंटर में बैठी दिखाई दीं। इस अनूठी झांकी में बैठने वाली ब्रह्मकुमारी परिवार के घर से ही होती हैं। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि में चैतन्य देवियां पिछले कई वर्षों से बैठ रही हैं, इसमें सभी बहनें 3 घंटे एक ही मुद्रा में बैठती हैं।
मेडिटेशन से बढ़ाई जाती हैं शक्तियां
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रवक्ता बीके प्रहलाद भाई और बीके विनीता ने बताया कि नौ देवियों को रूप रखने के लिए ब्रह्मकुमारी को एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू करना पड़ती हैं। वे ब्रह्म मुहूर्त में रोज चार से पांच घंटे मेडिटेशन कर मानसिक शक्तियों को बढ़ाती हैं।
Published on:
04 Oct 2022 03:22 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
